शिवनगर महाविद्यालय में एड्स दिवस

 शिवनगर महाविद्यालय में एड्स दिवस


राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में एड्स दिवस के अवसर पर रेड रिबन क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में मानव श्रृंखला बनाना और हाथ पर चित्रकारी शामिल रहा। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह ने एड्स के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए आज के दिन के महत्त्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. नीतिका शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर एड्स के प्रति सभी को जागरूक किया। जिसके बाद विद्यार्थियों ने टीम बनाकर हाथ पर चित्रकारी इस बार की थीम 'बाधाओ को पार करते हुए एड्स प्रतिक्रिया में परिवर्तन' के अनुसार एड्स जागरूकता सम्बन्धी विभिन्न चित्रों को उकेरा। यह कार्यक्रम अत्यंत ही सफल रहा और नवाचार के माध्यम से विद्यार्थियों में एड्स के प्रति जागरूकता पैदा हुई। इस अवसर पर प्रो. राजेश कुमार, डॉ. शिखा धरवाल, प्रो. विवेकानंद शर्मा, डॉ योगेश पाण्डेय उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

भेड खड्ड जोंटा क्षेत्र में फोरलेन सड़क काफी ऊंची उठ गई व परिसर नीचे रह गये क्षेत्रवासी परेशान