मनाली के सिविल अस्पताल में मनाया गया विश्व एड्स दिवस

 मनाली के सिविल अस्पताल में मनाया गया विश्व एड्स दिवस

 डा.अंचित व घनश्याम ने बीमारी के प्रति किया जागरूक


 मनाली : ओम बौद्ध /

मनाली के सिविल अस्पताल में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। एसएमओ डा.अंचित सहित परामर्श दाता घनश्याम शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। डाक्टर अंचित ने कहा कि सूई से नशे के प्रचलन के कारण भी एचआईवी और हेपेटाइटिस बी और सी के मामलों में वृद्धि हो रही है। एक ही सूई का कई लोगों की ओर से इस्तेमाल करना इस समस्या को बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि एचआईवी के मामलों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय समय पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है। परामर्श दाता घनश्याम शर्मा ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि इस बीमारी के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि आसपास के लोगों को भी इस बीमारी से जागरूक करें। उन्होंने आग्रह किया कि नशे से दूरी बनाए रखें और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर व स्कूल के विद्यार्थी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग