20 करोड़ से बन रहा बैजनाथ में आधुनिक बस स्टैंड : किशोरी लाल
20 करोड़ से बन रहा बैजनाथ में आधुनिक बस स्टैंड : किशोरी लाल सीपीएस ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण बैजनाथ मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने सोमवार को बैजनाथ में निर्माणाधीन आधुनिक बस स्टैंड कार्य का निरीक्षण किया। किशोरी लाल ने कहा कि लगभग 20 करोड़ की लागत से 29 करनाल 8 मरले भूमि पर बनने वाले आधुनिक बस स्टैंड से जहां कर्मचारियों को एक ही छत के नीचे सभी कार्यालय उपलब्ध होंगे, वहीं यात्रियों की सुविधाओं के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। सीपीएस ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का समय - समय पर बस स्टैंड के लिए बजट के प्रावधान करवाने के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में कर्मशाला, आरएम ऑफिस तथा रेजिडेंस का कार्य पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड निर्माण कार्य जोरों पर चला हुआ है और इसे शीघ्र पूर्ण करने के लिये निर्देश जारी किये गए हैं। इसके साथ-साथ बस स्टैंड काम्प्लेक्स में 21 दुकानें और 13 काउंटर बनाए जाएंगे जिसमें लंबी दू...