संदेश

वर्षा से प्रभावित मनाली क्षेत्र का विधायक और उपायुक्त ने किया निरीक्षण

चित्र
  वर्षा से प्रभावित मनाली क्षेत्र का विधायक और उपायुक्त ने किया निरीक्षण मनाली : ओम बौद्ध /  मनाली और उपरी क्षेत्र में मंगलवार रात को हुई भारी बारिश से व्यास नदी और साथ लगते नालों में अचानक पानी का जल स्तर बढ़ने से उत्पन्न स्तिथि का जाएजा विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड़ और उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रविश ने लिया।          बुधवार को मनाली के विधायक, भुवनेश्वर गौड़ और उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रविश ने मौके पर पहुंचकर पलचान से क्लाथ तक हालात का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर एसडीएम मनाली, रमन शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। विधायक और उपायुक्त ने लोगों के मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए व्यास नदी और स्थानीय नालों से दूर रहने कि अपील की। उपायुक्त ने कहा कि मनाली क्षेत्र में लगतार वर्षा से नदी का जलस्तर बढने से लोगों को अधिक सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा–निर्देशों की भी अनुपालना की अपील की। उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को ...

अगली पीढ़ी का APT एप्लिकेशन रोलआउट डिजिटल उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

चित्र
अगली पीढ़ी का APT एप्लिकेशन रोलआउट डिजिटल उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम नगरोटा सूरियां : नगरोटा सूरियां / भारत सरकार के डाक विभाग को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि अगली पीढ़ी का APT एप्लिकेशन रोलआउट किया जा रहा है, जो डिजिटल उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस परिवर्तनात्मक पहल के अंतर्गत, उन्नत प्रणाली को कांगड़ा, बरोह, सुन्ही, दौलतपुर, नगरोटा बगवान, सुनेहड़, टांडा, गग्गल, तियारा, रैत, जवाली, धमेटा, राजा का तालाब, भरमाड़, नगरौटा सूरियाँ, फतेहपुर, रेहन, लंज और रानीताल डाकघरों में 04.08.2025 को लागू किया जायेगा। इस उन्नत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर निर्बाध और सुरक्षित संक्रमण सुनिश्चित करने के लिए, 02.08.2025 को एक निर्धारित डाउनटाइम रखा गया है। 02.08.2025 को डाकघरों में कोई भी सार्वजनिक लेन-देन नहीं किया जाएगा। यह अस्थायी सेवा निलंबन डेटा माइग्रेशन, सिस्टम सत्यापन, और कॉन्फ़िगरेशन प्रक्रियाओं को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए आवश्यक है, ताकि नया सिस्टम बिना किसी परेशानी के चालू हो सके। APT एप्लिकेशन का उद्देश्य...

नाबालिग लड़की ने टांडा मेडिकल कालेज में दिया बच्चे को जन्म

चित्र
  नाबालिग लड़की ने टांडा मेडिकल कालेज में दिया बच्चे को जन्म   नाबालिग होने पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को किया सूचित ,लड़की की माँ की शिकायत पर लंबागांव_पुलिस ने 50 बर्षीय ट्रक ड्राइवर को पोस्को एक्ट के तहत किया गिरफ्तार , यह व्यक्ति लड़की की माँ का बना था। धर्म भाई पुलिस थाना लंबागांव में एक पच्चास वर्षीय व्यक्ति के विरुद्ध पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ,, जानकारी के अनुसार क्षेत्र की एक पंचायत की लड़की को पेट दर्द होने पर जब टांडा मेडिकल अस्पताल ले जाया गया तो वहां पर उसने एक बच्ची को जन्म दिया, बच्ची के नाबालिग होने पर टांडा अस्पताल से इसकी सूचना लंबागांव पुलिस को दी गई। लंबागांव पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर के लड़की की मां के ब्यान कलमबद्ध किए। लंबागांव थाना के एसएचओ कुलदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की लड़की की माँ के बयानों के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर के मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

1971 में बलिदान सेना का मगर आयरन लेडी का तमग़ा किसी और को: अनुराग सिंह ठाकुर

चित्र
1971 में बलिदान सेना का मगर आयरन लेडी का तमग़ा किसी और को: अनुराग सिंह ठाकुर  निक्सन को लिखी चिट्ठी में आख़िर इंदिरा जी एक याचक की तरह क्यों गिड़गिड़ाईंः अनुराग सिंह ठाकुर  नई दिल्ली/ हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज बुधवार को संसद में चर्चा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति निक्सन को लिखी चिट्ठी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आख़िर इंदिरा जी को अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने गिड़गिड़ाने की ज़रूरत क्यों पड़ी व 1971 की लड़ाई में बलिदान तो भारतीय सेना ने दिया मगर आयरन लेडी का तमग़ा किसी और को क्यों मिला?  अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ यदि 1971 के युद्ध की बात की जाए, तो बलिदान भारत की सेना ने दिया था लेकिन ‘आयरन लेडी’ किसी और को घोषित कर दिया गया। जो जंग सेना ने मैदान में जीती थी, वह इंदिरा गांधी मेज पर हारी गईं। यह देश तय करे कि उस समय की सरकार ‘आयरन’ थी कि ‘आयरनी’ (विडंबना) थी। तीन दिसंबर 1971 को पाकिस्तान द्वारा भारत के पश्चिमी मोर्चों पर हमले किये जाने के...

वर्तमान कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचारियों को मिलता है रिवॉर्ड, विमल नेगी मामले में देशराज को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेवारी : त्रिलोक कपूर

चित्र
  वर्तमान कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचारियों को मिलता है रिवॉर्ड, विमल नेगी मामले में देशराज को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेवारी : त्रिलोक कपूर  शिमला : गायत्री गर्ग / शिमला, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि प्रदेश सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि विमल नेगी मामले में सीबीआइ की जांच के दायरे में आने वाले देशराज को 600 करोड़ के प्रोजेक्ट में एक महत्वपूर्ण भूमिका दे दी है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में केवल मात्र भ्रष्टाचारियों एवं भ्रष्टाचार को संरक्षण और बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों को संरक्षण मिल रहा है। विमल नेगी मामले में सरकार और सरकार के उच्चतम अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे पर जिन आरोपियों के ऊपर गंभीर आरोप लगे उनको महत्वपूर्ण पद एवं विभाग में दिए गए, पर जिन अक्षरों ने अच्छी इंक्वारी की उनसे सभी विभाग छीन लिए गए। त्रिलोक कपूर ने कहा कि सरकार की नीयत में पहले दिन से ही खोट था। इस मामले की जांच के लिए सरकार पुलिस और एसीएस रैंक के अधिकारी को अलग-अलग जांच का जिम्मा सौंपती है। जांच में क्या-क्या हुआ यह पूरी दुनिया ने देखा। सरकार की तरफ से सबूत जुटाने के लिए बन...

कुल्लू: नशे के खिलाफ सख्ती के निर्देश

चित्र
  कुल्लू: नशे के खिलाफ सख्ती के निर्देश कुल्लू में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अश्वनी कुमार ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वे सोमवार को जिला स्तरीय एनकॉर्ड कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे, जिसका मुख्य उद्देश्य नशीले पदार्थों के उपयोग की रोकथाम करना है। एडीसी कुमार ने इस अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया। उन्होंने एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज विभिन्न मामलों की समीक्षा की और अब तक जब्त किए गए मादक पदार्थों का विवरण मांगा। उन्होंने पुलिस विभाग के साथ दर्ज मामलों, जांच के अधीन मामलों और कोर्ट में विचाराधीन मामलों की रिपोर्ट पर चर्चा की। पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश एडीसी ने पुलिस विभाग को नंबर 100 पर मिलने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी और उपयोग से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में मादक पदार्थों को जब्त करने के साथ-साथ इस अवैध धंधे म...

भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने लोक सभा में उठाया पॉँवटा साहिब काला अंब रेल लाइन का मुद्दा, दवा क्षेत्र को होगा बड़ा लाभ

चित्र
  भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने लोक सभा में उठाया पॉँवटा साहिब काला अंब रेल लाइन का मुद्दा, दवा क्षेत्र को होगा बड़ा लाभ  शिमला : गायत्री गर्ग / शिमला, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप अपने लोकसभा में संबोधित करते हुए कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र का पॉँवटा साहिब काला अंब एक महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र है। स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेय ने हिमाचल प्रदेश को 2003 में औद्योगिक पैकेज दिया था और उस समय बहुत सारी औद्योगिक इकाइयां इस क्षेत्र में स्थापित हुई थी।  कश्यप ने कहा कि फार्मासटिकल यही दवा के मामले में यह क्षेत्र आज एशिया में नंबर वन पर आता है। लेकिन यह क्षेत्र अभी भी रेलवे से जुड़ा हुआ नहीं है। मैं इस विषय को पहले भी माननीय केंद्रीय रेलवे मंत्री के ध्यान में लाया हूं और लिखित में भी दिया है। मैं धन्यवाद करता हूं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का और माननीय रेलवे मंत्री का, जिन्होंने इस रेलवे लाइन का प्रारंभिक सर्वे 2022 में पूर्ण कर लिया गया है और उसकी विस्तृत रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंप दी गई है। मेरा माननीय रेलवे मंत्री से यह निव...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: