संदेश

चार साल बाद दौड़ी कांगड़ा वैली ट्रेन, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

चित्र
चार साल बाद दौड़ी कांगड़ा वैली ट्रेन, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी पुल संख्या 32 के पूर्ण होने के पश्चात कांगड़ा नैरो गेज ट्रेन सेवा बहाल, सांसद अनुराग ठाकुर, सांसद  राजीव भारद्वाज एवं विधायक  पवन कुमार काजल ने दिखाई हरी झंडी जम्मू  आज दिनांक 02 जून 2026 को उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल के अंतर्गत आने वाले हिमाचल प्रदेश के नैरो गेज सेक्शन में  नैरो गेज ट्रेन सेवा का संचालन पठानकोट रेलवे स्टेशन से पुनः प्रारंभ किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री  अनुराग ठाकुर, लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज तथा विधायक पवन कुमार काजल ने संयुक्त रूप से कांगड़ा रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस शुभ अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, जम्मू मंडल सहित उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, रेलवे स्टाफ एवं बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बंद क्यों हुई थीं ये लाइन? अगस्त 2022 में हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण चक्की नदी पर स्थित ब्रिटिश कालीन पुल संख्या 32 बह गया था। इसके साथ ही मानसून के दौरान लैंडस्लाइड से ट्र...

जनता ने कांग्रेस सरकार को दिखाई बाहर की राह, मुख्यमंत्री अब भी जनादेश पढ़ने को तैयार नहीं : बिक्रम ठाकुर

चित्र
  जनता ने कांग्रेस सरकार को दिखाई बाहर की राह, मुख्यमंत्री अब भी जनादेश पढ़ने को तैयार नहीं : बिक्रम ठाकुर  पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड विजय, सुक्खू सरकार के खिलाफ जनता का स्पष्ट फैसला धर्मशाला  पूर्व उद्योग मंत्री एवं जसवां-परागपुर विधायक बिक्रम ठाकुर ने पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता पर प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हिमाचल प्रदेश की जनता का कांग्रेस सरकार से मोहभंग हो चुका है। इन चुनावों में भाजपा को मिला भारी जनसमर्थन और कांग्रेस की करारी पराजय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की नीतियों, कार्यशैली और वादाखिलाफी के खिलाफ जनता का स्पष्ट निर्णय है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री चुनाव परिणामों के बाद जिस प्रकार भाजपा नेतृत्व पर अनर्गल टिप्पणियां कर रहे हैं, उससे साफ है कि वे जनता के फैसले को स्वीकार करने की स्थिति में नहीं हैं। लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च होती है, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व जनादेश का सम्मान करने के बजा...

पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस का जनाधार पूरी तरह ध्वस्त : संदीपनी भारद्वाज

चित्र
 पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस का जनाधार पूरी तरह ध्वस्त : संदीपनी भारद्वाज जनता ने सुक्खू सरकार को सिखाया सबक, नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री दें इस्तीफा : संदीपनी भारद्वाज चार में से तीन नगर निगम, अधिकांश जिला परिषद और बीडीसी पर भाजपा का कब्जा तय : संदीपनी भारद्वाज शिमला : गायत्री गर्ग / भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता पर प्रदेश की जनता, भाजपा नेतृत्व और समर्पित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सुनामी बह रही है और चुनाव परिणामों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनाक्रोश को स्पष्ट रूप से सामने ला दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठित और प्रभावी तरीके से चुनाव लड़ा, जिसका परिणाम आज पूरे प्रदेश के सामने है। चार नगर निगमों में से तीन — मंडी, धर्मशाला और सोलन — में भाजपा ने शानदार विजय प्राप्त कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। वहीं पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भी भाजपा समर्थित प्रत्य...

लांगणा वार्ड से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य राखी शर्मा ने निकाली भव्य विजय रैली, उमड़ा जनसैलाब

चित्र
  लांगणा वार्ड से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य राखी शर्मा ने निकाली भव्य विजय रैली, उमड़ा जनसैलाब मंडी : अजय सूर्या / जिला परिषद लांगणा वार्ड संख्या-36 से शानदार जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य राखी शर्मा ने मंगलवार को लडभड़ोल में अपने परिवार और समर्थकों के साथ भव्य विजय रैली निकाली। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और हजारों की संख्या में समर्थक रैली में शामिल हुए। विजय रैली लडभड़ोल की न्यू मार्केट से शुरू होकर पुलिस चौकी तक निकाली गई। पूरे मार्ग पर समर्थकों और स्थानीय लोगों ने राखी शर्मा का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला तथा उन्होंने नारेबाजी और जयकारों के माध्यम से अपनी खुशी का इजहार किया। गौरतलब है कि जिला परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी राखी शर्मा ने भाजपा की आधिकारिक प्रत्याशी रजनी ठाकुर को पराजित कर उल्लेखनीय जीत हासिल की है। इस जीत के बाद से ही उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों में जश्न का माहौल बना हुआ है। विजय रैली के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए राखी शर्म...

नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

चित्र
  नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग चंबा : जितेन्द्र खन्ना / जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा ने देश के शिक्षा और परीक्षा तंत्र में लगातार सामने आ रही नाकामियों और गंभीर अनियमितताओं को लेकर गहरा रोष प्रकट किया है। इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी की अगुवाई में कमेटी ने उपायुक्त चम्बा के माध्यम से देश के राष्ट्रपति को एक ज्ञापन प्रेषित किया है। इस ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से देश की शिक्षा व्यवस्था, विशेषकर हाल ही में हुए नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में सामने आई विसंगतियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तत्काल इस्तीफे की पुरजोर मांग की गई है। सुरजीत ने कहा कि हालिया नीट परीक्षा विवाद और पेपर लीक के गंभीर आरोपों ने परीक्षा के लिए उपस्थित हुए देश के 24 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। इसके चलते देश भर के लाखों छात्र और उनके परिवार मानसिक तनाव, अनिश्चितता और परीक्षा प्रणाली की साख खत्म होने के कारण भारी निराशा के दौर से गुजर रहे हैं। ...

जनता ने प्रतिनिधि चुने हैं नेताओं के अनुयायी नहीं फिर नेताओं के नारे क्यों?

चित्र
  जनता ने प्रतिनिधि चुने हैं नेताओं के अनुयायी नहीं फिर नेताओं के नारे क्यों?  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश मे पंचायत चुनावों के नतीजे आते ही एक पुरानी परंपरा फिर जीवित हो जाती हैकि चुनाव जीतने वाले कई जनप्रतिनिधि जनता का धन्यवाद करने से पहले नेताओं के घरों की ओर दौड़ पड़ते हैं। कहीं फूल-मालाएं लेकर पहुंचा जा रहा है, कहीं फोटो खिंचवाने की होड़ लगी है और कहीं यह साबित करने की कोशिश हो रही है कि उनकी जीत के पीछे किस नेता का आशीर्वाद था जबकि ऐसे नेता चुनावो में अपने प्रत्याशियों की मदद के लिए जनता के साथ जनता के दरवाजे पर वोट मांगने नहीं जाते.केवल मोबाइल फोन का उपयोग करते हैं l यह प्रवृत्ति केवल चिंताजनक ही नहीं बल्कि लोकतंत्र की मूल भावना के भी विपरीत है। लोगों का कहना है कि एक तरफ यह कहा जाता है कि पंचायती राज संस्था चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं हुआ है तो फिर निर्वाचित होने के बाद अपने नाम के नारे क्यों ? क्या वह अपना इलेक्शन भविष्य के लिए सोचते है l प्रचार के वक्त ऐसे नेताओं का यह कहना होता है कि तू भी मेरा मैं भी तेरा की नीति अपना कर आमने-सामने के प...

नगर पंचायत रिवालसर के नव निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण 8 जून को

चित्र
  नगर पंचायत रिवालसर के नव निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण 8 जून को रिवालसर : अजय सूर्या /  नगर पंचायत रिवालसर के नव निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में नगर पंचायत रिवालसर कार्यालय द्वारा सभी निर्वाचित सदस्यों को सूचना जारी कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना दिनांक 23 मई 2026 के तहत निर्वाचित घोषित किए गए सदस्यों को उपायुक्त मंडी के निर्देशानुसार हि.प्र. पालिका निर्वाचन नियम-88 तथा हि.प्र. नगर पालिका अधिनियम, 1994 की धारा-27 के अंतर्गत शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को प्रातः 11 बजे नगर पंचायत रिवालसर कार्यालय में आयोजित होगा। समारोह में वार्ड-1 से  रश्मि शर्मा, वार्ड-2 से  संतोष कुमारी, वार्ड-3 से  हिमाचली देवी, वार्ड-4 से  भुवनेश्वर दत्त, वार्ड-5 से  सुनीता, वार्ड-6 से  प्रीति तथा वार्ड-7 से  लाभ सिंह शपथ ग्रहण करेंगे। नगर पंचायत प्रशासन ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर शपथ ग्रहण प्रक्रिया में भाग लेने का अनुरोध...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: