NEET UG 2026: प्रधानमंत्री ने छात्रों की सुविधा के लिए बदला काफिले का समय, देशभर में शांतिपूर्ण रही परीक्षा
NEET UG 2026: प्रधानमंत्री ने छात्रों की सुविधा के लिए बदला काफिले का समय, देशभर में शांतिपूर्ण रही परीक्षा NEET UG 2026: प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों के लिए बदला अपना काफिला, देशभर में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक सराहनीय उदाहरण पेश किया है। रविवार को जब प्रधानमंत्री का काफिला दोपहर 1:15 बजे रवाना होने वाला था, तब उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ समय तक रुकने का निर्णय लिया कि NEET परीक्षा देने जा रहे छात्रों को आवागमन में कोई बाधा न हो। कोलकाता से नई दिल्ली लौटने के बाद प्रधानमंत्री ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं में यह बदलाव किया। देशभर में परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट री-नीट यूजी (NEET UG) 2026 परीक्षा को लेकर देशभर में प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। करीब 22 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए आयोजित इस महत्वपूर्ण परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी...