प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रिवालसर में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) स्मृति दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रिवालसर में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) स्मृति दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया रिवालसर : अजय सूर्या / प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रिवालसर सेवा केन्द्र में आज ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका एवं आध्यात्मिक जगत की महान विभूति मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का स्मृति दिवस श्रद्धा, सम्मान और आध्यात्मिक उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों के साथ-साथ स्थानीय गणमान्य भाई-बहनों ने भी भाग लेकर मम्मा जी के आदर्श जीवन को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वरीय स्मृति और राजयोग मेडिटेशन के साथ हुआ। उपस्थित सभी भाई-बहनों ने मम्मा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बी.के. ओमी दीदी जी ने मम्मा के त्याग, तपस्या, सादगी, मधुरता और सेवा भावना से परिपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने अपने श्रेष्ठ संस्कारों और दिव्य गुणों से लाखों लोगों के जीवन में आध्यात्मिक जागृति का प्रकाश फैलाया। कार्यक्रम को संबोधित...