संदेश

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रिवालसर में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) स्मृति दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

चित्र
  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रिवालसर में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) स्मृति दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया रिवालसर : अजय सूर्या /  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रिवालसर सेवा केन्द्र में आज ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका एवं आध्यात्मिक जगत की महान विभूति मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का स्मृति दिवस श्रद्धा, सम्मान और आध्यात्मिक उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों के साथ-साथ स्थानीय गणमान्य भाई-बहनों ने भी भाग लेकर मम्मा जी के आदर्श जीवन को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वरीय स्मृति और राजयोग मेडिटेशन के साथ हुआ। उपस्थित सभी भाई-बहनों ने मम्मा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बी.के. ओमी दीदी जी ने मम्मा के त्याग, तपस्या, सादगी, मधुरता और सेवा भावना से परिपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने अपने श्रेष्ठ संस्कारों और दिव्य गुणों से लाखों लोगों के जीवन में आध्यात्मिक जागृति का प्रकाश फैलाया। कार्यक्रम को संबोधित...

कुम्मी में तीन दिवसीय घट्टा मेले का आगाज, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने किया शुभारंभ

चित्र
  कुम्मी में तीन दिवसीय घट्टा मेले का आगाज, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने किया शुभारंभ नेरचौक : अजय सूर्या / बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुम्मी में बुधवार को पारंपरिक आस्था, संस्कृति और उत्साह के प्रतीक तीन दिवसीय घट्टा मेले का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ। चार पंचायतों—कुम्मी, खादला, छातडू और चतरौर—के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले का शुभारंभ बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में व्यापार मंडल नेरचौक के अध्यक्ष अमृत पाल सिंह एवं पवन सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। घट्टा मेला कमेटी के प्रधान रमेश कुमार सैनी ने मुख्य अतिथि का शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुम्मी के विद्यार्थियों ने मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। अपने संबोधन में विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि मेले और उत्सव हमारी समृद्ध देव संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। उन्होंन...

आईटीआई धमेटा के प्रशिक्षुओं ने निकाली नशा विरोधी जागरूकता रैली

चित्र
  आईटीआई धमेटा के प्रशिक्षुओं ने निकाली नशा विरोधी जागरूकता रैली फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / फतेहपुर, नशीले पदार्थों के दुरुपयोग तथा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) धमेटा, के प्रशिक्षुओं द्वारा नशा विरोधी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था। रैली के दौरान प्रशिक्षुओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर विभिन्न नारे लगाए और लोगों से नशीले पदार्थों से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी फतेहपुर अनूप सिंह ने कहा कि नशा आज समाज के समक्ष एक गंभीर चुनौती बनकर उभरा है, जिसका सर्वाधिक दुष्प्रभाव युवाओं पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थ न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि उसके परिवार, सामाजिक जीवन और भविष्य को भी प्रभावित करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौ...

हिमाचल प्रदेश की चर्चित आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज एसपी नूरपुर ने संभाली कमान आज

चित्र
  हिमाचल प्रदेश की चर्चित आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज एसपी नूरपुर ने संभाली कमान आज   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की चर्चित अधिकारी इल्मा अफरोज को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जिला पुलिस नूरपुर का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है। जिन्होंने आज अपना पदभार नूरपुर में संभाल लिया है l बीती रात इलमा अफरोज नूरपुर के वन विभाग के रेस्ट हॉउस में ठहरी थी l आईपीएस इल्मा अफरोज वर्ष 2018 बैच की अधिकारी हैं और अपनी ईमानदार, निडर तथा निष्पक्ष कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। हिमाचल प्रदेश में उन्हें कई लोग ‘आयरन लेडी’ और ‘लेडी सिंघम’ के नाम से भी जानते हैं। इससे पहले वह पुलिस जिला बद्दी में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।इल्मा अफरोज की नियुक्ति को लेकर नूरपुर और इंदौरा व फतेहपुर में ज्वाली विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न वर्गों के लोगों ने खुशी व्यक्त की है। लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में नशा तस्करी, अवैध खनन, अवैध शराब, वन अपराध भू माफिया तथा अन्य संगठित अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों का कहना है कि आज...

एसएमसी चुनाव संपन्न, बनी भूषण अध्यक्ष व आरती कपूर उपाध्यक्ष चुनी गईं

चित्र
  एसएमसी चुनाव संपन्न, बनी भूषण अध्यक्ष व आरती कपूर उपाध्यक्ष चुनी गईं चंबा : जितेन्द्र खन्ना / राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और समग्र शिक्षा अभियान के प्रावधानों के तहत पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चम्बा में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन हेतु आम सभा का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या रचना ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों सहित कुल 70 सदस्यों ने भाग लिया। पूरी चुनाव प्रक्रिया को लोकतांत्रिक और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से बनी भूषण को नई एसएमसी का अध्यक्ष तथा आरती कपूर को उपाध्यक्ष चुना गया। समिति के शेष कार्यकारी सदस्यों और विभिन्न उप-समितियों का गठन 29 जून 2026 को होने वाली आगामी बैठक में किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विद्यालय के शैक्षणिक व भौतिक विकास, शत-प्रतिशत उपस्थिति, नशा मुक्त परिसर और पीएम श्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रधानाचार्या रचना ठाकुर ने नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय को उत्कृष्टता का क...

नूरपुर के निजी स्कूल में सातवीं कक्षा के छात्र की पिटाई का मामला बना चर्चा का विषय

चित्र
नूरपुर के निजी स्कूल में सातवीं कक्षा के छात्र की पिटाई का मामला बना चर्चा का विषय नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर के सदवा क्षेत्र स्थित एक निजी पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा के एक किशोर छात्र की कथित पिटाई का मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। इस संबंध में नूरपुर पुलिस ने शारदा देवी पत्नी महेंद्र पाल, निवासी लुदोडी की शिकायत के आधार पर स्कूल के प्रिंसिपल अयन शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार लक्ष्य राणा पुत्र महेंद्र पाल, जो गुरुकुल पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है, उसके साथ मारपीट किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस ने मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) तथा किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत दर्ज कर लिया है। पीड़ित छात्र का मेडिकल सिविल अस्पताल नूरपुर में करवाया गया है तथा पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। आज नूरपुर थाने पहुंचे एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को डर...

आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं तैयारी कार्यक्रम में हितधारक परामर्श बैठक आयोजित

चित्र
  आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं तैयारी कार्यक्रम में हितधारक परामर्श बैठक आयोजित कुल्लू, 24 जून। हिमाचल प्रदेश आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं तैयारी कार्यक्रम (एचपीडीआरआरपी) के अंतर्गत एएफडी द्वारा वित्तपोषित परियोजना के तहत प्रस्तावित जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी), कुल्लू के लिए मंगलवार को बहुउद्देशीय सभागार में हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए),अश्वनी कुमार द्वारा की गई।     बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वयंसेवकों, डीआईएजी स्वयंसेवकों तथा अन्य संबंधित हितधारकों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य परियोजना के अंतर्गत हितधारक सहभागिता योजना (एसईपी) एवं लैंगिक कार्य योजना (जीएपी) तैयार करने के लिए विभिन्न पक्षों से सुझाव एवं अभिमत प्राप्त करना था। बैठक के दौरान कार्यक्रम प्रबंधन एवं अभिकल्प परामर्शदाता टीम के नीरज शर्मा एवं वरुण शर्मा ने प्रतिभागियों को एचपीडीआरआरपी-एएफडी परियोजना के उद्देश्यों, प्रमुख गतिविधियों, हितधारक सहभागिता योजना तथा लैंगिक कार्य योजना क...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: