नूरपुर क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
नूरपुर क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्तl स्थानीय नूरपुर पुलिस ने इस घटना की सूचना कांगड़ा रेलवे पुलिस को दी l कांगड़ा रेलवे पुलिस इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी l कांगड़ा रेलवे पुलिस के मुताबिक यह हादसा नूरपुर के निकट बासा बजीरां रेलवे क्षेत्र में हुआ। मृतक की पहचान बासा बजीरां निवासी अंकुश भंडारी (40) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे अंकुश अपने काम से घर वापस लौट रहा था। अंकुश जब नूरपुर रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित आपातकालीन रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा तो जोगिंद्रनगर से पठानकोट की ओर जा रही रेलगाड़ी को देखकर घबरा गया। पटरी को जल्दबाजी में पार करने के प्रयास में अचानक उनका पैर फिसल गया और वह ट्रैक पर ही गिर गया। जबतक अंकुश संभलकर ट्रैक से हट पाता, तबतक वह ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतन...