संदेश

नूरपुर क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

चित्र
  नूरपुर क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत  नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्तl   स्थानीय नूरपुर पुलिस ने इस घटना की सूचना कांगड़ा रेलवे पुलिस को दी l कांगड़ा रेलवे पुलिस इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी l कांगड़ा रेलवे पुलिस के मुताबिक यह हादसा नूरपुर के निकट बासा बजीरां रेलवे क्षेत्र में हुआ। मृतक की पहचान बासा बजीरां निवासी अंकुश भंडारी (40) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे अंकुश अपने काम से घर वापस लौट रहा था। अंकुश जब नूरपुर रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित आपातकालीन रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा तो जोगिंद्रनगर से पठानकोट की ओर जा रही रेलगाड़ी को देखकर घबरा गया। पटरी को जल्दबाजी में पार करने के प्रयास में अचानक उनका पैर फिसल गया और वह ट्रैक पर ही गिर गया। जबतक अंकुश संभलकर ट्रैक से हट पाता, तबतक वह ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतन...

विधायक आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई

चित्र
  विधायक आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई पालमपुर, विधायक, पालमपुर विधानसभा क्षेत्र, आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सर्वसम्मति से गठन पर महापौर राधा सूद, उपमहापौर नीलम मलिक तथा सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित कार्यकारिणी आपसी समन्वय एवं जनहित की भावना के साथ कार्य करते हुए पालमपुर नगर के समग्र एवं संतुलित विकास को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम की सशक्त एवं सक्रिय कार्यप्रणाली से नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ विकास कार्यों में भी तेजी आएगी। विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण इकाई हैं। इनके माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि पालमपुर नगर निगम राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सकारात...

डीसी मुकेश रेपस्वाल ने ऐतिहासिक धरोहरों का किया निरीक्षण, मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

चित्र
  डीसी मुकेश रेपस्वाल ने ऐतिहासिक धरोहरों का किया निरीक्षण, मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश चंबा : जितेन्द्र खन्ना / उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने आज रंग महल, अखंड चंडी पैलेस स्थित पुस्तकालय और ऐतिहासिक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का दौरा कर वहां चल रहे विभिन्न मरम्मत एवं विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की समीक्षा करने और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने के आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए। अखंड चंडी पैलेस में पुस्तकालय के मरम्मत कार्य को लेकर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यहां जीर्णोद्धार का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जिससे यहां आने वाले बच्चों को पहले से बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में अभी मरम्मत कार्यों की शुरुआत न होने पर डीसी ने चिंता जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम और तहसीलदार को सख्त निर्देश दिए कि मंदिर परिसर में चिन्हित किए गए लगभग 11 मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वित्तीय उपलब्धता के अनुसार सबसे पहले ...

नगर निगम पालमपुर राधा सूद सर्वसम्मति से बनीं महापौर, नीलम मलिक चुनी गईं उपमहापौर

चित्र
  नगर निगम पालमपुर राधा सूद सर्वसम्मति से बनीं महापौर, नीलम मलिक चुनी गईं उपमहापौर पालमपुर,  नगर निगम पालमपुर परिसर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में 15 नवनिर्वाचित पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा विनय कुमार ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई। समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल, पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल, नगर निगम आयुक्त नेत्री मेती, एसडीएम पालमपुर ओ.पी. यादव, डीएसपी सुनील राणा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने नवनिर्वाचित पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहरी निकाय लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं तथा शहरी विकास और जनकल्याण की दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पार्षद जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा क्षेत्र के समग्र विकास में सक्रिय योगदान देंगे। शपथ ग्रहण करने वाले पार्षदों में अप्पर पालमपुर से राधा सूद, लोहना से इन्द्र पाल, पा...

धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

चित्र
  धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित 17 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज मिनी सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उपायुक्त ने नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम धर्मशाला के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पार्षद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को गति देंगे। इस अवसर पर वार्ड-1 फरसेटगंज की रेखा देवी, वार्ड-2 भागसूनाग के शमशेर नेहरिया, वार्ड-3 मैकलोडगंज की आशा देवी, वार्ड-4 कश्मीर हाउस की नीनू शर्मा, वार्ड-5 खजांची मोहल्ला की शैलजा, वार्ड-6 कोतवाली बाजार की करिश्मा छेत्री, वार्ड-7 सचिवालय की आशु, वार्ड-8 खेल परिसर की प्रेरणा गुलेरिया, वार्ड-9 सकोह के नरेश कुमार, वार्ड-10 श्यामनगर के सुदेश शास्त्री, वार्ड-11 रामनगर के अनुराग, वार्ड-...

जनजातीय जिला लाहौल के मयाड़ घाटी के धोंदल नाले में गर्मी बढ़ने के साथ जलस्तर बढ़ गया है।

चित्र
  जनजातीय जिला लाहौल के मयाड़ घाटी के धोंदल नाले में गर्मी बढ़ने के साथ जलस्तर बढ़ गया है। केलांग : रंजीत लाहौली /  उदयपुर से मयाड़ घाटी को जोड़ने वाली सडक पूरी तरह से बाधित हो गई। यात्रियों के वाहन नाले को आर पार नहीं कर पाए।शानिवार शाम को पानी का बहाव इतना बढ़ गया है कि सड़क पर आवाजाही के लिए बंद हो गया है। इससे खंजर,छालिंग,उडगोस,तिंगरेट, और चांगुट जाने वाले यात्रियों को वापस उदयपुर लौटना पड़ा। विभाग के चिनाब मंडल उदयपुर के अधिशाषी अभियंता अश्विनी कुमार ने बताया कि नालों का जलस्तर बढना सामान्य है।धोंदल नाले पर पानी बढ़ने से हयूम पाइप अवरूद्ध हो गया है।दो मशीनें मौके पर भेजी गई है। सड़क बहाल करने के बाद रोज दोपहर बाद जलस्तर बढ़ने से मार्ग आवाजाही के लिए अवरूद हो गया है।।रोज जलस्तर बढ़ने से तिंगरेट और चांगुट जा रहे लोगों को उदयपुर वापस लौटना पड़ रहा है।

राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता से मिले सांसद अनुराग ठाकुर, हिमाचल के विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

चित्र
  राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता से मिले सांसद अनुराग ठाकुर, हिमाचल के विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा शिमला : गायत्री गर्ग / शिमला। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को कवीन्द्र गुप्ता से शिमला स्थित लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने राज्यपाल का पारंपरिक हिमाचली रीति-रिवाज के अनुसार सम्मान एवं अभिनंदन किया। दोनों के बीच हिमाचल प्रदेश के हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास, जनहित और अन्य समसामयिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: