संदेश

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित

चित्र
पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित   पालमपुर से चंडीगढ़, अमृतसर और पठानकोट जाने वाली बस सेवाएं भी प्रभावित हुई। एचआरटीसी कांगड़ा-चम्बा के डी.एम. पंकज चड्ढा ने बताया कि पंजाब में हड़ताल के कारण प्रभावित रूटों पर बसों के संचालन में बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ बसों को निर्धारित गंतव्य की बजाय दूसरे स्थानों तक चलाया जा रहा है, जबकि कुछ रूटों पर सेवाएं निलंबित की गई हैं। धर्मशाला डिवीजन के तहत पालमपुर से 5, धर्मशाला से 11, बैजनाथ से 2, नगरोटा से 2, जोगिंद्रनगर से 1 और पठानकोट से 1 रूट प्रभावित हुआ है।चम्बा यूनिट में कोई रूट प्रभावित नहीं दर्शाया गया है। कई बसें निर्धारित समय पर ऊना, होशियारपुर, पठानकोट, गगरेट और सुजानपुर तक ही भेजी जा रही हैं। धर्मशाला से जालंधर जाने वाली सुबह 4.40 बजे की बस को होशियारपुर तक चलाया जा रहा है, जबकि सुबह 6.50 बजे चंडीगढ़ जाने वाली वोल्वो बस ऊना तक संचालित की जा रही है। पालमपुर से चंडीगढ़, अमृतसर और पठानकोट जाने वाली बस सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। वहीं धर्मशाला से चंडीगढ़ और होशियारपुर ...

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

चित्र
केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की ओर से 15 अक्टूबर 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, पात्र कर्मचारियों को 30 दिन के वेतन के बराबर बोनस दिया जाएगा। हालांकि, इस बोनस की गणना के लिए अधिकतम मासिक वेतन की सीमा 7,000 रुपये तय की गई है। इस फैसले से ग्रुप C और ग्रुप B के उन गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को फायदा मिलेगा, जो किसी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस योजना के दायरे में नहीं आते हैं। किन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस? सरकार के आदेश के अनुसार, निम्नलिखित कर्मचारियों को एडहॉक बोनस का लाभ मिल सकता है: केंद्र सरकार के ग्रुप C के पात्र कर्मचारी। ग्रुप B के गैर-राजपत्रित कर्मचारी, जो किसी अन्य प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस योजना में शामिल नहीं हैं। पात्र केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और सशस्त्र बलों के कर्मचारी। केंद्र सरकार के समान वेतन व्यवस्था अपनाने वाले केंद्र शासित प्रदेशों के पात्र कर्मचारी, जो किसी दूसरी बोनस या अनुग्रह राशि योजना के तहत कवर नहीं हैं। इस बोनस का लाभ लेने के लिए कर्मचारियों को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। 1. कम से कम छह मही...

इन 3 राशियों के जातकों को मिलेगी खुशखबरी

चित्र
इन 3 राशियों के जातकों को मिलेगी खुशखबरी  मेष: घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। गुरु या किसी अनुभवी व्यक्ति से आपको हौसला मिल सकता है। जमीन या मकान खरीदने-बेचने से जुड़े फैसले लेने के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर गंभीरता से सोचेंगे। बिजनेस में आपकी काम करने की क्षमता बढ़ेगी। वृष: व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ विवाद होने की आशंका है। जो लोग पहले से बीमार हैं, उन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। गुप्त बातें शेयर करने से बचें। कुछ लोग आपकी भावनाओं को समझने के बजाय उनका मजाक उड़ा सकते हैं। मिथुन: अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होने की उम्मीद है। सकारात्मक सोच बनाए रखें। सेहत ठीक रहेगी। कर्क: बिजनेस में सहयोगियों का अच्छा साथ मिलेगा। आप अपनी काबिलियत का सही इस्तेमाल कर पाएंगे। परिवार में आपके कामों की तारीफ होगी। पुराने कर्ज को चुकाने में भी सफलता मिल सकती है। महिलाओं क...

पुलिस मुस्तैदी से कर रही काम, लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने का आग्रह

चित्र
 पुलिस मुस्तैदी से कर रही काम, लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने का आग्रह चंबा। जिला चंबा में गौ हत्या मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लोगों से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट के कारण आपसी भाईचारा खराब न करें। किसी भी वीडियो या जानकारी को बिना पुष्टि किए साझा करने से बचें। एसपी ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया। उन्होंने अपील की कि चंबा जिले में शांति, आपसी विश्वास और भाईचारे का माहौल बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट जानकारी साझा करने से स्थिति प्रभावित हो सकती है। ऐसे में लोग संयम बरतें और मामले से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए पुलिस की आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस मामले को लेकर गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से ...

चंबा के तीसा में दर्दनाक सड़क हादसा, टैक्सी कार दुर्घटनाग्रस्त… महिला की मौके पर मौत, चालक गंभीर रूप से घायल।

चित्र
 चंबा के तीसा में दर्दनाक सड़क हादसा, टैक्सी कार दुर्घटनाग्रस्त… महिला की मौके पर मौत, चालक गंभीर रूप से घायल। चंबा जिले के उपमंडल तीसा की देहरा पंचायत के अंतर्गत सुमरेड नाले के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक टैक्सी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वॉयस ओवर, प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के समय टैक्सी कार में महिला और चालक सहित कुल दो लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से मृतका के शव को अपने कब्जे में लिया, जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, चंबा रेफर किया गया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। Shiv Sharma  Chamba HP

गौ हत्या मामले की मुस्लिम संगठनों ने की कड़ी निंदा, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

चित्र
गौ हत्या मामले की मुस्लिम संगठनों ने की कड़ी निंदा, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग शॉट्स: जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाकत खान की प्रेस वार्ता और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौजूद विभिन्न मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों के शॉट्स। ,जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाकत खान की चंबा में गौ हत्या मामले को लेकर अब मुस्लिम समुदाय के विभिन्न संगठनों ने भी कड़ा रुख अपनाया है। जिला मुख्यालय स्थित इरावती होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संगठनों के प्रतिनिधियों ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मामले में संलिप्त आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। साथ ही, उन्होंने लोगों से शांति, आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। वॉयस ओवर, चंबा में गौ हत्या मामले को लेकर उपजे विवाद के बीच मुस्लिम समुदाय के विभिन्न संगठनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा। जिला मुख्यालय स्थित इरावती होटल में आयोजित इस प्रेस वार्ता के दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाकत खान सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने घटना की कड़ी निंदा की और मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग...

चंबा। जिला चंबा के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

चित्र
 चंबा। जिला चंबा के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने करवट ली है, जिससे ठंड का असर बढ़ने लगा है। वहीं, साच पास में हुई बर्फबारी के चलते मौसम की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो गई हैं। मौसम में आए बदलाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचने की अपील की है। प्रशासन ने विशेष रूप से पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में सफर करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रशासन के अनुसार, खराब मौसम में पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति का आकलन करने के बाद ही यात्रा की योजना बनानी चाहिए। साथ ही, यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना भी जरूरी है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहें और बेहद जरूरी होने पर ही सफर करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। बाइट अमित मेहरा एडीएम चंबा।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: