सराज में 110 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सालाना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के साथ किया पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान ।
सराज में 110 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सालाना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के साथ किया पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान । नायक अनिल कुमार पांच वर्षों से निशुल्क दे रहे सेवाएं, असमर्थ बुजुर्गों के घर पहुंचकर कर रहे समस्याओं का समाधान मंडी : अजय सूर्या / सराज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सराज पूर्व सैनिक लीग की ओर से दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। लीग के अध्यक्ष कैप्टन श्याम सिंह और अन्य सदस्यों के सहयोग से जंजैहली व थुनाग में शिविर लगाए गए इनमें पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने की सुविधा प्रदान की गई। इस दौरान नायक अनिल कुमार ने अपनी सेवाएं देते हुए करीब 110 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं के समाधान में सहयोग किया। शिविर में उन बुजुर्गों को विशेष सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया गया, जो शारीरिक असमर्थता के कारण शिविर तक पहुंचने में असमर्थ थे। नायक अनिल कुमार ऐसे पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के घर पहुंचकर उनकी पेंशन ...