संदेश

राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में केंद्रीय छात्र संघ (CSCA) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया

चित्र
  राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में केंद्रीय छात्र संघ (CSCA) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालय की केंद्रीय छात्र संघ (CSCA) कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने अपने पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा कृषिका को CSCA अध्यक्ष के रूप में चुना गया। सभी पदाधिकारियों ने महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखने, विद्यार्थियों के हितों के लिए कार्य करने तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओंकार चंद ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके कर्तव्य से परिचित कराया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को छात्र जीवन में अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा महाविद्यालय के व...

विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया दशहरा उत्सव का शुभारंभ

चित्र
  विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया दशहरा उत्सव का शुभारंभ   वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अजय महाजन रहे विशेष अतिथि कार्यक्रम समापन समारोह में विशाल चंबियाल रहे मुख्यातिथि  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर शहर में दशहरे का पर्व इस बार भी बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। दशहरा उत्सव को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उत्सव के शुभारंभ अवसर पर विधायक रणवीर सिंह निक्का ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जबकि समापन समारोह में विशाल चंबियाल मुख्यातिथि तथा अजय महाजन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।दशहरा उत्सव के शुभारंभ अवसर पर विधायक रणवीर सिंह निक्का ने शहरवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नूरपुर का दशहरा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि शहर की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। विधायक रणवीर सिंह निक्का ने नूरपुर के दशहरा उत्सव को भव्य स्...

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

चित्र
  56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार नूरपुर : विनय महाजन /  रामलीला के मंचन मे लगातार 56 वर्ष तक किसी एक किरदार की भूमिका निभाने का अनोखा रिकॉर्ड नूरपुर निवासी वार्ड नंबर 7 दर्शन कुमार चौधरी को जाता है जो राजा साहब दशहरा व रामलीला कमेटी के सबसे वरिष्ठ कलाकार हैं l उन्होंने इस बार नूरपुर की राजा साहब दशहरा कमेटी के तहत आयोजित होने वाली रामलीला में अंगद की भूमिका 56 वी वार निभाकर एक दुर्लभ रिकॉर्ड स्थापित किया हैl 75 वर्षीय दर्शन कुमार चौधरी जो नूरपुर शहर के नियाजपुर वार्ड 7 के निवासी हैं तथा यहीं पर साइकिल रिपेयर वह जनरल स्टोर चलाते हैंl उनके के द्वारा यह किरदार लगातार 56 वार निभाया गया है तथा खराब स्वास्थ्य भी आड़े नहीं आया l उनका कहना है कि अब वह इस किरदार को निभाने का कार्य अंतिम बार करने के साथ ही इससे मुक्त होने जा रहे हैंl राजा साहब दशहरा व रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गौरव महाजन व नूरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष नीति महाजन व समस्त नगर वासियों द्वारा दर्शन कुमार को इतने लंबे समय तक उक्त किरदार निभाने के लिए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा ...

नूरपुर पुलिस द्वारा ढांगूपीर में 15.33 ग्राम चिट्टा बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

चित्र
  नूरपुर पुलिस द्वारा ढांगूपीर में 15.33 ग्राम चिट्टा बरामद एक आरोपी गिरफ्तार  नूरपुर : विनय महाजन / पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सीआईए नूरपुर एवं पुलिस चौकी ढांगूपीर, पुलिस थाना डमटाल की संयुक्त टीम ने बीती रात न्यू बस्ती ढांगूपीर में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के रिहायशी मकान से गुप्त सूचना के आधार पर 15.33 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । यह जानकारी एडिशनल एसपी धर्मचंद वर्मा नूरपुर देते हुए विधायक कि पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर नियमानुसार उसके रिहायशी मकान की तलाशी ली गई l घर मे तलाशी के दौरान मकान की ऊपरी मंजिल में बने कमरे में दीवार के साथ रखी गोदरेज की लोहे की अलमारी के ऊपरी रैक में कपड़ों के बीच छिपाकर रखा गया एक प्लास्टिक का डिब्बा, जिस पर पतंजलि हनी लिखा हुआ था उसमे से चिट्टा बरामद हुआ जो डिब्बे के अंदर एक पारदर्शी पॉलीथीन में गांठ लगाकर रखा गया था l पदार्थ की ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर चिट्टा सकारात्मक संकेत प्राप्त हुए। बरामद पदार्थ क...

पालमपुर निवासी डॉ. विकास राणा को ‘यंग साइंटिस्ट अवार्ड–2026’ से सम्मानित किया गया

चित्र
  पालमपुर निवासी डॉ. विकास राणा को ‘यंग साइंटिस्ट अवार्ड–2026’ से सम्मानित किया गया हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा, तहसील पालमपुर के गाँव मलाहू के डॉ. विकास राणा को कृषि एवं पर्यावरण तकनीकी विकास संस्था (KPTVS) सोसाइटी द्वारा प्रतिष्ठित ‘यंग साइंटिस्ट अवार्ड–2026’ से सम्मानित किया गया है। डॉ. विकास राणा पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग में ICSSR पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो हैं। यह सम्मान उन्हें उनके शोध कार्य और अकादमिक योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। यह पुरस्कार ‘लाइफ साइंसेज, एग्रीकल्चर, एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट सॉल्यूशंस (LAECS–2026)’ विषय पर आयोजित होने वाले आठवें विश्व सम्मेलन के पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा। यह सम्मेलन 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक विश्वविद्यालय राजस्थान, जयपुर में आयोजित होना है। इस सम्मेलन में जीव विज्ञान, कृषि, पर्यावरण एवं जलवायु से जुड़े विषयों पर कार्य करने वाले शोधकर्ता, शिक्षाविद् और विशेषज्ञ भाग लेंगे। डॉ. राणा को यह सम्मान उनके पीएचडी शोध-प्रबंध “सतलुज-यमुना विभाजक क्षेत्र में जीविकोपार...

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के बाहर ट्रैफिक जाम के कारण मरीज परेशान

चित्र
  पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के बाहर  ट्रैफिक जाम के कारण मरीज परेशान चंबा : जितेन्द्र खन्ना / चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा के बाहर रोजाना लगने वाला ट्रैफिक जाम मरीजों और आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। अस्पताल के बाहर वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम में मरीजों और उनके तीमारदारों के वाहन भी फंस रहे हैं, जिससे अस्पताल पहुंचने और वहां से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल के बाहर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि यातायात पुलिस की सक्रियता कई बार अधिकारियों की गाड़ियों को निकालने तक ही नजर आती है। अधिकारियों के गुजरने के बाद सड़क पर व्यवस्था फिर से अव्यवस्थित हो जाती है और आम लोग जाम में फंसकर परेशान होते रहते हैं। मेडिकल कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान के बाहर यातायात व्यवस्था का सुचारु होना बेहद जरूरी है, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल प...

मोबाइल फोन बना मौत की वजह, पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश

चित्र
मोबाइल फोन बना मौत की वजह, पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश गुजरात के महीसागर जिले के लुणावाड़ा तालुका के गरिया गांव से एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ अवैध संबंधों के चलते एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की निर्मम हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने इसे बाहरी लोगों द्वारा की गई घटना का रूप देने की साजिश रची थी, लेकिन पुलिस की त्वरित और गहन जांच के आगे उनकी चालाकी ज्यादा समय तक टिक नहीं सकी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक प्रवीणभाई नाथाभाई वणकर की पत्नी मनीषाबेन का कोलवण गांव निवासी हितेश पटेल के साथ पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। इस अवैध रिश्ते के दौरान ही प्रेमी हितेश ने मनीषाबेन को एक मोबाइल फोन गिफ्ट किया था। कुछ समय पहले यह फोन प्रवीणभाई के हाथ लग गया, जिसके बाद से पति-पत्नी के बीच अक्सर कलह और विवाद होने लगा था। लगातार बढ़ते झगड़ों और विवाद से परेशान होकर इस प्रेमी जोड़े ने प्रवीणभाई को हमेशा के लिए अपने रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। पुलिस क...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: