संदेश

अगस्त, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चम्बा-चंडीगढ़ रूट पर जा रही एचआरटीसी चम्बा डिपो की बस हादसे का शिकार हो गई

चित्र
चम्बा-चंडीगढ़ रूट पर जा रही एचआरटीसी चम्बा डिपो की बस हादसे का शिकार हो गई  (चंबा जितेन्द्र खन्ना) यह घटना तब हुई जब बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस टक्कर के कारण बस में सवार यात्रियों के बीच चीखोपुकार मच गई। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार 24 यात्रियों काे लेकर ये बस चम्बा से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। जैसे ही बस पठानकोट के चक्की के पास पहुंची तो अचानक चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते बस सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे के दौरान बस में यात्री डर के मारे चिल्लाने लगे। घटना के समय कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, लेकिन किसी की स्थिति गंभीर नहीं थी। वहीं हादसे की सूचना जैसे ही चम्बा डिपो को मिली तो पठानकोट डिपो से दूसरी बस की व्यवस्था की गई और इससे यात्रियों को उसमें बिठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एचआरटीसी चम्बा डिपो की बस हादसे का शिकार हुई है लेकिन हा...

दो दिवसीय टैलेंट हंट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

चित्र
दो दिवसीय टैलेंट हंट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन नगरोटा सूरियां  : प्रेम स्वरूप शर्मा / राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां द्वारा दिनांक 30 अगस्त एवं 31 अगस्त 2024 को दो दिवसीय टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत महाविद्यालय के द्वारा पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी, ऑन स्पॉट पेंटिंग, वाद-विवाद, भाषण, एकल गीत तथा सामूहिक नृत्य इत्यादि प्रतियोगिताएं सम्मिलित थी। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना तथा उन्हें एक मंच प्रदान करना है। अतः महाविद्यालय द्वारा इस कार्यक्रम का ध्येय रखा गया जहां पर प्रतिभा अवसर को प्राप्त करती है। इन सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन अकादमिक एवं सह पाठयक्रम समिति की संयोजिका डॉक्टर अनुरागिनी एवं उनकी योग्य एवं अनुभवी टीम द्वारा आयोजित किया गया। इसमें डॉ पुष्पा यादव, प्रो नेहा चौधरी, प्रो काकुराम मन्हास, डॉ राजेश कुमार, प्रो प्रिया, प्रो अभिषेक, प्रो रंजीत, प्रो युवराज, प्रो आशीष, प्रो प्रवीर धीमान, प्रो अभिषेक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभ...

देहरा के कायाकल्प को लेकर रूपरेखा तैयार, डीसी ने दिए औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश

चित्र
  देहरा के कायाकल्प को लेकर रूपरेखा तैयार, डीसी ने दिए औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश धर्मशाला प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार देहरा विधानसभा क्षेत्र के कायाकल्प को लेकर एक विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है। देहरा की विकास योजना को धरातल पर उतारने के लिए सभी विभाग संबंधित परियोजनाओं की औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा कर सरकार को रिपोर्ट भेजें। देहरा के विकास के लिए प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने यह बात कही। उन्होंने देहरा के समग्र विकास को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा जो प्राथमिकताएं रखी गई हैं, उन्हें पूरा करने की दिशा में सभी विभाग तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए।  डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने देहरा अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने की बात कही है। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को दस दिन के भीतर इसकी डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने लघु सचिवालय डाडासीबा, ज्वालामुखी और ढलियारा कॉलेज सहित क्षेत्र में अधूरे भवनों के निर्माण ...

सोलन ज़िला में सड़कों एवं पुलों के निर्माण पर खर्च किए जा रहे 130 करोड़ रुपए - संजय अवस्थी

चित्र
  सोलन ज़िला में सड़कों एवं पुलों के निर्माण पर खर्च किए जा रहे 130 करोड़ रुपए - संजय अवस्थी कोठी-कोलका-दसल-चम्यावल मार्ग पर व्यय होंगे 7.56 करोड़ रुपए मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी गांवों को बेहतर सड़क सुविधा प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष में सोलन ज़िला में सड़कों एवं पुलों इत्यादि के निर्माण पर 130 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटली के कोलका में कोठी-कोलका-दसल-चम्यावल मार्ग के भूमि पूजन के उपरांत जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। 11.960 किलोमीटर लम्बे इस मार्ग के निर्माण पर लगभग 7.56 करोड़ रुपए खर्च होंगे और यह मार्ग क्षेत्र के 04 हजार लोगों के लिए वरदान बनेगा। संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बनाने के लिए प्रयासरत है कि बेहतर सड़को के माध्यम से किसानों एवं बागवानों के उत्पाद समय पर मण्डियों में पहुंचे ताकि उन्हें फसल का उचित मूल्य मिले। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़के युवाओं को बेहतर...

जिला में नशे के खिलाफ चलाया जाएगा व्यापक अभियान : उपायुक्त

चित्र
  जिला में नशे के खिलाफ चलाया जाएगा व्यापक अभियान : उपायुक्त जिला स्तरीय नार्को कोर्डिनेशन सेंटर की बैठक उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई। इस बैठक में उपायुक्त ने कहा कि आगामी एक महीने के भीतर जिले में नशे के खिलाफ निपटने के लिए विस्तृत अभियान के बारे में रोड़मैप बनाया जाएगा। इसके बाद जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे।   उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जिले में नशे की चपेट में युवा पीढ़ी धंसती जा रही है। इसके लिए जन सहभागिता को बढ़ाने की दिशा में व्यापक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने जिला के लोगों से अपील की है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की सूचना पुलिस और प्रशासन को दें। क्योंकि दिन-प्रतिदिन नशा हमारी युवा पीढ़ी को कमजोर कर रहा है। उन्होंने कहा कि हर खंड में ऐसे स्थानों का चयन किया जाएगा, जहां पर नशे का कारोबार फलफुल रहा है। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि जिले में पिछले 15 महीनों में 1000 से अधिक लोगों को नशे के कारोबार के चलते गिरफ्तार किया गया। जिले में करीब 600 मामले दर्ज किए । इसमें अधिकांश...

एचपी शिवा परियोजना से प्रदेश की आर्थिकी होगी सुदृढ़- जगत सिंह नेगी

चित्र
  एचपी शिवा परियोजना से प्रदेश की आर्थिकी होगी सुदृढ़- जगत सिंह नेगी बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा कलस्टर धन्यारा में लीची पौधरोपण कार्यक्रम का किया शुभारम्भ मंडी राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज सदर विधानसभा क्षेत्र की धन्यारा पंचायत में एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत लीची पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ किया। इस क्लस्टर में 17 हेक्टेयर भूमि पर लीची के 13 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। क्लस्टर से 65 परिवार लाभान्वित होंगे।  बागवानी मंत्री ने बताया कि शिवा परियोजना से प्रदेश की आर्थिकी मजबूत होगी। उन्होंने क्लस्टर से जुड़ने वाले बागवानों से जागरूक रहने और अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया, तभी यह परियोजना सफल होगी। उन्होंने कहा कि शिवा परियोजना के पूरा होने पर 15 हजार से अधिक बागवान परियोजना से जुड़ जाएंगे। एशियन विकास बैंक द्वारा वित्तपोषित इस परियोजना पर 1398 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और यह परियोजना प्रदेश के सात जिलों में चलाई जा रही है।  उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आई भयंकर बाढ़ के कारण हुए नुकसान की भरपा...

शहर के तीन मंदिरों की बनाई जाएगी वेबसाइट- उपायुक्त

चित्र
  शहर के तीन मंदिरों की बनाई जाएगी वेबसाइट- उपायुक्त हर जानकारी होगी वेबसाइट पर उपलब्ध  अब जाखू मंदिर में भंडारा मिलेगा टौर की पतल पर शिमला शहर के तीन प्रमुख मंदिरों की वेबसाइट बनाई जाएगी। ये फैसला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने श्री तारा देवी माता मंदिर, श्री संकट मोचन मंदिर और श्री हनुमान जी मंदिर जाखू की न्यास की बैठकों की अध्यक्षता करते हुए लिया है। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि तीनों मंदिरों की अपनी कोई भी वेबसाइट नहीं है। ऐसे में श्रद्धालुओं को मंदिर के बारे सारी जानकारी एक मंच पर नहीं मिल पाती है। मंदिर की बेवसाईट, मंदिर की आय व्यय, विकासात्मक कार्य, इतिहास से जुड़ी, भंडारा बुकिंग, दान सुविधा आदि कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होगी। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि मंदिर हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। इन्हें सहेजने और सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन हमेशा प्रयासरत है। मंदिरों में श्रद्धालुओं को बेहतर और अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। शहर में तीनों मंदिरों में टौर के पत्तल में भंडारा वितरित करने की प्रथा से पर्यावरण...

जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पौधरोपण कार्यक्रम

चित्र
  जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पौधरोपण कार्यक्रम मंडी पोषण माह के शुभारंभ अवसर पर आज जिला मंडी के सभी 3004 आंगनबाड़ी केंद्रों में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत लगभग 3500 से अधिक पौधों का पौधरोपण किया गया। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है। उन्होंने मंडी स्थित वन स्टॉप सेंटर में पौधरोपण भी किया। यह केंद्र विशेष रूप से महिलाओं और बालिकाओं को हिंसा से मुक्ति दिलाने के लिए बनाया गया है। उन्होंने पौधरोपण करते हुए समाज में मां की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने इस थीम के माध्यम से यह संदेश दिया कि जैसे मां जीवन देती है, उसी प्रकार पेड़ भी जीवन प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में सम्पूर्ण जिला में मनाया जाना है। पोषण माह का विषय ‘जीवन के विभिन्न चरणों में महिलाओं और बच्चों की पोषण संबंधी आवश्यकताएं’ ह...

साढ़े सात करोड़ से होगा बूहल और देहर खड्ड का तटीकरण: कृषि मंत्री

चित्र
  साढ़े सात करोड़ से होगा बूहल और देहर खड्ड का तटीकरण: कृषि मंत्री कृषि मंत्री ने भरमाड़ क्षेत्र में 9 ट्यूबवेल का किया शिलान्यास कहा....हर घर तथा खेत तक पानी पहुँचाना लक्ष्य फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा की ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में हर घर तक पेयजल तथा हर खेत तक सिंचाई सुविधा पहुँचाना उनका लक्ष्य है और इसके लिए क्षेत्र में ट्यूबवेल का जाल बिछाया जा रहा है I कृषि मंत्री आज शनिवार को विधानसभा की मैरा बुसकाड़ा पंचायत में 9 ट्यूब वेल का शिलान्यास करने के उपरान्त जनसभा को संबोधित कर रहे थे I   उन्होंने बताया कि भरमाड़ क्षेत्र में 5 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इन ट्यूबवेलों से 124 परिवारों की 145 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।  उन्होंने बताया कि ज्वाली विधानसभा में 15 और ट्यूबवेल लगाए जाएंगे जिनकी डीपीआर स्वीकृति के लिए सरकार को भेजी जा चुकी है और जल्दी इनका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल लगने से क्षेत्र में पेयजल तथा सिंचाई व्यवस्था और सुदृढ़ होगी I    प्रो. चन्द्र कुमार न...

प्रदेश सरकार और ई.एफ.एस. फेसिलिटीज सर्विसिज ग्रुप लिमिटेड के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

चित्र
प्रदेश सरकार और ई.एफ.एस. फेसिलिटीज सर्विसिज ग्रुप लिमिटेड के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित पांच उम्मीदवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, युवाओं के सपने होंगे साकार, विदेश में रोजगार के मिलेंगे अवसर प्रदेश के युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में राज्य सरकार और दुबई स्थित ई.एफ.एस. फेसिलिटीज सर्विसिज ग्रुप लिमिटेड के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। प्रदेश सरकार की तरफ से रोजगार विभाग के उप-निदेशक संदीप ठाकुर और ई.एफ.एस. फेसिलिटीज सर्विसिज ग्रुप लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तारिक चौहान ने समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए। राज्य सरकार की अभिनव पहल के तहत मुख्यमंत्री ने जिला ऊना के रजत कुमार, सुनील कुमार, जसप्रीत सिंह, अभिनव शर्मा और जिला हमीरपुर के दिनेश को विदेश में कार्य करने के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए। चयनित सभी पांच उम्मीदवारों की वीजा प्रक्रिया प्रगति पर है एवं सभी युवाओं की इस वर्ष के सितम्बर माह तक कार्य करने के लिए सउदी अरब जाने की संभावना है। प्रदेश के युवा वहां नियोम सिटी परियोजन...

वित्तीय संकट में निकल रही मित्रों के लिए मलाईदार पोस्टिंग : बिहारी

चित्र
  वित्तीय संकट में निकल रही मित्रों के लिए मलाईदार पोस्टिंग : बिहारी 6 संसदीय सचिव, 10 से अधिक कैबिनेट रैंक वाले दोस्त, 100 से ज्यादा चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, मेंबर, एजी और अनेकों मित्रों की एडजसमेंट इस सरकार की फिजूल खर्ची की ओर इशारा  शिमला, भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा की एक तरफ कांग्रेस के कैप्टन और प्लेइंग इलेवन प्रदेश की कमज़ोर वित्तीय स्तिथि का रोना रोते है और दूसरी ओर उनके कैप्टन एक्स्ट्रा प्लेयर के लिए जगह बनाते है।  एक सरकारी नोटिफिकेशन में सरकार बोर्ड के अध्यक्ष का मानदेय 30 हज़ार से 1 लाख 30 हज़ार कर दिया यह सरकार का दो चेहरा चरित्र दिखाता है। एक जगह कांग्रेस के मुख्यमंत्री वेतन छोड़ने की बात करते और दूसरी ओर अपने एक और खास मित्र के लिए बड़ी हुई सैलरी वाली पोस्टिंग को उत्पन करना कांग्रेस के चरित्र को दर्शाता है।  उन्होंने कहा की 6 संसदीय सचिव, 10 से अधिक कैबिनेट रैंक वाले दोस्त, 100 से ज्यादा चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, मेंबर, एजी और अनेकों मित्रों की एडजसमेंट इस सरकार की फिजूल खर्ची की...

नगर निगम प्रशासन ने शहर में अवैध कब्जों व अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

चित्र
नगर निगम प्रशासन ने शहर में अवैध कब्जों व अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन पिछले एक सप्ताह से पालमपुर बाजार में लोगों को अवैध कब्जे व अतिक्रमण को हटाने को लेकर चेतावनी दे रहा था, लेकिन जिन लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, उनके खिलाफ शनिवार को नगर निगम, लोक निर्माण विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। निगम महापौर गोपाल नाग की अगुवाई में आयुक्त डॉ आशीष शर्मा सहित पार्षदों, विभागीय अधिकारियों व पुलिस टीम की कार्रवाई में सैनिक विश्राम गृह के निकट बिजली ट्रांसफार्मर के नीचे ढाबा संचालक के अवैध कब्जे को जहां तोड़ा गया, वहीं अवैध कब्जा धारकों को भी चेतावनी दी गई। निगम प्रशासन की यह कार्रवाई सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों पर चलती रहेगी। यही नहीं, सड़क किनारे अपनी दुकानों के बाहर सड़क के साथ खाली जगह पर लगाई गई ग्रिलें और बोर्ड को भी हटाया जाएगा।  निगम महापौर गोपाल नाग ने बताया कि बाजार में अवैध निर्माण व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण जाम आम हो गया है व राहगीर भी परेशान हैं...

एक पेड़ माँ के नाम विषय के तहत शुदारंग पंचायत में वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पोषण माह का शुभारंभ

चित्र
  एक पेड़ माँ के नाम’ विषय के तहत शुदारंग पंचायत में वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पोषण माह का शुभारंभ 01 से 30 सितम्बर, 2024 तक आयोजित किया जाएगा पोषण माह किन्नौर :   01 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2024 तक देश व प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर में आयोजित होने वाले पोषण माह के तहत आज जिला के कल्पा उपमण्डल की ग्राम पंचायत शुदारंग में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ विषय पर वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पोषण माह का शुभारंभ किया गया।  इस अवसर पर सहायक आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के 07वें संस्करण के तहत देश व प्रदेश सहित जिला किन्नौर में भी महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला किन्नौर कार्यालय द्वारा पोषण माह का आयोजन किया जाएगा जिसके तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को आयोजित कर आम लोगों को सही पोषण बारे जानकारी प्रदान की जाएगी। इस दौरान छः वर्ष की आयु वर्ग तक के बच्चों में अल्प पोषण, अनिमिया व कम वजन और किशोरियों, गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं की समस्याओं के समाधान बारे लोगों को जागरूक किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि पोषण माह के तहत स्वास्थ्य विभाग व आयुष विभाग के स...

इन्दु गोस्वामी ने त्रिमूर्ति शहीद वन वाटिका के लिए 15 लाख व गजिवो के लिए मंजूर किये 10 लाख : प्रवीन कुमार

चित्र
इन्दु गोस्वामी ने त्रिमूर्ति शहीद वन वाटिका के लिए 15 लाख व गजिवो के लिए मंजूर किये  10 लाख : प्रवीन कुमार  ( पालमपुर : केवल कृष्ण )  पालमपुर : इन्दु गोस्वामी ने इन्साफ संस्था के आग्रह पर लाहला में प्रस्तावित त्रिमूर्ति शहीद वन वाटिका के लिए 15 लाख व आदि हिमानी चामुण्डा के बीच मार्ग में "गजिवो" लगाने के लिए मंजूर किये  10 लाख : प्रवीन कुमार अध्यक्ष इन्साफ..... आज समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के प्रतिनिधि संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार की मौजूदगी में राज्य सभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री इन्दु गोस्वामी से उनके बैजनाथ स्थित आवास पर मिले । संस्था की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए पूर्व विधायक ने सुश्री इन्दु गोस्वामी को अवगत करवाया कि संस्था ‌ने हल्के के जिन शूरवीर रण्बांकुरो ने मातृ भूमि की रक्षा करते करते सर्वोच्च बलिदान दिया है संस्था उनकी इस शहादत अर्थात बलिदान को हमेशा जिन्दा रखने के लिए कृत संकल्पित है । इसी कड़ी में संस्था के अथक प्रयासों से सौरभ वन विहार की तरह विन्द्रावन मे...

मंडी जिला में पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त हुए पदों के लिए उप-चुनाव 29 सितम्बर को

चित्र
   मंडी जिला में पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त हुए पदों के लिए उप-चुनाव 29 सितम्बर को मंडी : मंडी जिला में पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त हुए पदों के लिए उप-चुनाव 29 सितम्बर को करवाया जायेगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी, ;पंचायतद्ध  एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने दी ।  उन्होंने बताया कि बल्ह विकास खंड की ग्राम पंचायत रियूर, बालीचौकी विकास खंड की खलवाहन तथा करसोग की ग्राम पंचायत तुमन में प्रधान पद के लिए, बालीचौकी विकास खंड की ग्राम पंचायत थट्टा, चौंतड़ा के गोलवां तथा धर्मपुर की ग्राम पंचायत चनौता में उप-प्रधान जबकि बल्ह विकास खंड की ग्राम पंचायत सिध्याणी के वार्ड सदेहड़ा, बालीचौकी की ग्राम पंचायत जाला के वार्ड कासणा, ग्राम पंचायत टकोली के वार्ड टकोली, चौंतड़ा की ग्राम पंचायत द्रुब्बल के वार्ड बनौण, द्राहल पंचायत के वार्ड हड़ीद्रहल, ग्राम पंचायत खड़ीहार के वार्ड गडि़यारा, बड़यारा पंचायत के वार्ड खलेही, ग्राम पंचायत मैनभरोला के वार्ड भरोला, विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत घरवासड़ा के वार्ड अनस्वाई, गोपालपुर की  ग्राम पंचायत पटड़ीघाट के वार्ड गुलेला, रोपड़ी...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: