प्रदेश में आज से बदलेगा मौसम, कल बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश में आज से बदलेगा मौसम, कल बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

शिमला समाचार

शिमला:-  हिमाचल में बुधवार से एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। विभाग ने इस बदलाव को लेकर 20 फरवरी को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य भर में बुधवार से बारिश का दौर शुरू होगा, जो आगामी 48 घंटे तक जारी रहेगा। 

विभाग के अनुसार गुरुवार को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने सभी जिला उपायुक्तों को सतर्क रहने और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आह्वान किया है।

साथ ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ऊपरी क्षेत्रों में वाहन न ले जाने की भी हिदायत दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश और बर्फबारी से बड़े पैमाने पर सडक़ें बंद हो सकती हैं । मौसम विभाग के इस अलर्ट के बाद पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति और बिजली बोर्ड समेत तमाम विभाग सक्रिय हो गए हैं। 

विभाग ने मशीनरी को संभावित बर्फबारी क्षेत्रों में भेज दिया है। साथ ही शिमला, किन्नौर, लाहुल-स्पीति, कुल्लू और चंबा में तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग