18-19 दिसंबर को होगा दो दिवसीय इंदौरा उत्सव का भव्य आयोजन

 18-19 दिसंबर को होगा दो दिवसीय इंदौरा उत्सव का भव्य आयोजन, युवाओं को मिलेगा नशामुक्ति का संदेश:मलेंद्र राजन


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज वन विश्राम गृह इंदौरा में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि क्षेत्र का बहुप्रतीक्षित इंदौरा उत्सव इस वर्ष 18 और 19 दिसंबर को अत्यंत भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि उत्सव के पहले दिन 18 दिसंबर को प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर श्रोताओं को अपनी विशेष प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध करेंगे, जबकि 19 दिसंबर को लोकप्रिय कलाकार लखविंदर वडाली तथा हारमनी ऑफ पाइंस पुलिस बैंड अपनी प्रस्तुतियों से समापन समारोह को यादगार बनाएंगे।

 विधायक ने कहा कि 18 दिसंबर को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी बतौर मुख्य अतिथि उत्सव का शुभारंभ करेंगे। वहीं 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।विधायक मलेंद्र राजन ने विशेष रूप से बताया कि इस वर्ष इंदौरा उत्सव में स्थानीय कलाकारों को बड़े स्तर पर मंच प्रदान किया जाएगा, ताकि उनकी छुपी हुई प्रतिभा को पहचान मिल सके।

उन्होंने कहा कि यह मंच न केवल कलाकारों को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी और अधिक मजबूत करेगा।चिट्टे के खात्मे के लिए इंदौरा उत्सव से दिया जाएगा मजबूत संदेश होगा

विधायक ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना इस उत्सव का एक प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने चिट्टा जैसे खतरनाक नशे को जड़ से खत्म करने के लिए राज्यव्यापी और कड़े स्तर पर अभियान शुरू किया है, जिसके स्पष्ट परिणाम भी सामने आ रहे हैं। यह अभियान सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज, प्रशासन, स्कूल-कॉलेजों, पंचायतों और युवाओं को जोड़कर इसे एक जनआंदोलन का रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का नारा “चिट्टे को भगाना है, युवाओं को बचाना है” केवल एक नारा नहीं, बल्कि हिमाचल के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है।

इंदौरा उत्सव में हजारों युवाओं की मौजूदगी के बीच यह संदेश और अधिक प्रभावी रूप में पहुंचेगा, ताकि हर युवा नशे से दूर रहकर अपने सपनों और करियर पर ध्यान दे सके।12 दिसंबर से खेल प्रतियोगिताएँ शुरू किये जायेगे l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग