सरस्वती विद्या मंदिर पनगां में 36वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

 सरस्वती विद्या मंदिर पनगां में 36वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न


मनाली : ओम बौद्ध /

सरस्वती विद्या मंदिर पनगां में 36वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया और विद्यालय की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में राजीव ठाकुर (पूर्व प्रधान, हलाण-2) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। ज्ञान ने मुख्य वक्ता की भूमिका निभाई, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हुकुमचंद ने की। देवी राम विशिष्ट आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। वार्षिकोत्सव के दौरान छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, और नाटक सहित कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्होंने उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योति कपूर जी ने मंच से विद्यालय की वर्षभर की गतिविधियों और छात्रों के कौशल विकास के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने मंच से संबोधन में प्रधानाचार्य चेतराम, रूपलाल , डिंपल , और आत्माराम का व कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों और अभिभावकों का हृदय से स्वागत और अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, ग्राम पंचायत पनगां के प्रधान विजय प्रकाश , सोयल पंचायत के प्रधान अमर ठाकुर के साथ-साथ बड़ी संख्या में अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार