डोह गाँव में भीषण आग — दो कमरे राख, लगभग ₹4.5 लाख का नुकसान

 डोह गाँव में भीषण आग — दो कमरे राख, लगभग ₹4.5 लाख का नुकसान


 रिवालसर : अजय सूर्या /

 लोअर ग्राम पंचायत रिवालसर के नजदीक स्थित डोह गाँव में शनिवार-रात लगभग 1 बजे अचानक आग लगने से एक मकान के दो कमरों में ताला हुआ। मकान स्वामी लीलाधर पुत्र स्वर्गीय लोबा राम व उनके परिवार का कहना है कि वे पुराने मकान में सो रहे थे, तभी पड़ोसियों ने उन्हें आग लगने की सूचना दी।


आनन-फानन में उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी, और कोई कीमती सामान बाहर नहीं निकाल पाया गया। हादसे में दोनों भाइयों को अनुमानित रूप से लगभग साढ़े चार लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।


घटना की सूचना मिलते ही ग्राम राजस्व अधिकारी मौके पर पहुँचे और पूरी घटना का मुआयना कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।


मकान मालिक ने प्रशासन से शीघ्र राहत व पुनर्वास की मांग की है ताकि वे पुनः अपने दैनिक जीवन की ओर लौट सकें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग