शिक्षा और संस्कार राष्ट्र की नींव - आशीष बुटेल

 शिक्षा और संस्कार राष्ट्र की नींव - आशीष बुटेल

विधायक ने नवाजे जय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनूरी के मेधावी


पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने मंगलवार को जय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बनूरी में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और संस्कार राष्ट्र की नींव होते हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी अपनाएं और देश के जिम्मेदार नागरिक बनें।


आशीष बुटेल ने शिक्षण संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे यह स्कूल बखूबी निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार ने लगभग 600 अध्यापकों को प्रशिक्षण के लिए विदेश दौरे पर भी भेजा ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के लिए विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में चिल्ड्रन पार्क का भी निर्माण किया जा रहा है और कण्डबाड़ी में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य प्रगति पर है।


 बुटेल ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'एंटी-चिट्टा' (नशा विरोधी) अभियान पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस गंभीर सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उपस्थित युवाओं और छात्रों से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने आस-पास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग और हर नागरिक की है, और खासकर युवा पीढ़ी को अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर इस बुराई के खिलाफ ढाल बनना होगा।

क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि 

कण्डबाड़ी पहुंचने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से सात सड़कों का निर्माण किया गया है। साथ ही उन्होनें बनुरी में पेयजल संबंधित समस्याओं की स्थाई समाधान सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया। विधायक ने बच्चों की सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए 20 हजार रुपए देने की भी घोषणा की।

 

इससे पहले विधायक और वशिष्ठ अतिथि अमर शहीद कैप्टन सौरव कालिया के पिता डॉ. एनके कालिया का स्कूल के प्रबंध निदेशक त्रिलोक सिंह ने स्वागत किया। 


स्कूल प्रधानाचार्य बब्लेश समकडिया ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसने सभी का मन मोह लिया।


इस अवसर पर नगर निगम उपमहापौर राजकुमार, पार्षद एवं पूर्व महापौर पूनम बाली, एसडीओ लोक निर्माण विभाग सार्थक सूद, वन परिक्षेत्र अधिकारी आदित्य, स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग