ब्रह्मज्ञान द्वारा जागृत नारी ही समाज में वस्तविक परिवर्तन ला सक्ति है :- साध्वी सुश्री सौम्या भारती

 ब्रह्मज्ञान द्वारा जागृत नारी ही समाज में वस्तविक परिवर्तन ला सक्ति है :- साध्वी सुश्री सौम्या भारती 


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक प्रकल्प ‘संतुलन – लिंग समानता कार्यक्रम’ के अंतर्गत ‘तू है शक्ति’ शीर्षक से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की पठानकोट शाखा में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर की और आसपास क्षेत्र की लगभग 600 महिलाएँ उपस्थित रहीं।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मिक जागृति, सुरक्षा, संस्कार, डिजिटल सजगता, और सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं से रूबरू कराना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव  आशुतोष महाराज  की पावन वाणी के श्रवण से हुआ। उनकी दिव्य शिक्षा का सार उपस्थित महिलाओं के समक्ष संस्थान की विदुषी साध्वी सुश्री सौम्या भारती  ने प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि नारी केवल परिवार की धुरी नहीं, बल्कि समाज के उत्थान की सबसे सशक्त आधारशिला है। उन्होंने महिलाओं को आत्मज्ञान की महत्ता समझाते हुए बताया कि आत्मिक चेतना ही वह शक्ति है जो किसी महिला के भीतर अदम्य साहस, स्थिरता और आत्मविश्वास का संचार करती है। कार्यक्रम की विशेषता रही विभिन्न इंटरएक्टिव गतिविधियाँ, जिन्हें साध्वी राजवंत भारती  एवं साध्वी प्रज्ञा भारती  ने अत्यंत रोचक एवं शिक्षाप्रद तरीके से प्रस्तुत किया। इन गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को वर्तमान समय की चुनौतियों से अवगत कराया गया।साध्वी राजवंत भारती  ने कहा कि आज मोबाइल ने परिवार और समाज के बीच एक दूरी उत्पन्न कर दी है। मानसिक तनाव, रिश्तों में टूटन, और समय की बर्बादी जैसी समस्याएँ तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में डिजिटल जीवन में संतुलन आवश्यक है। इस अवसर पर संस्थान की और से साध्वी ब्रह्मनिष्ठा भारती , ने कार्यक्रम में उपस्थित विशेष रूप में शहर के मुख्य अतिथि  कंचन पुरी  (पत्नी: विधायक नरेश पुरी ),  रंजना महाजन  (महिला शक्ति संघ की अध्यक्ष एवं ऑल इंडिया ब्राइट फ़्यूचर की अध्यक्ष, ) डॉ. गोल्डी अरोड़ा वर्मा जी (चेयरपर्सन बायोस कॉन्सेप्ट,) एडवोकेट मीना तरनाज , डॉ. प्रगति  (प्रगति हॉस्पिटल, पठानकोट), डॉ. शिवानी ( मिलिट्री हॉस्पिटल, पठानकोट, ) डॉ. आकांक्षा (वरिष्ठ सर्जन, सिविल हॉस्पिटल, ), डॉ. ज्योति  ( सिविल हॉस्पिटल, पठानकोट,) डॉ. सिम्मी  (मैक्स केयर हॉस्पिटल, ) सानिया  (वाइस प्रिंसिपल, बी.एल.डी. स्कूल ),  शुभ्रा (प्रताप वर्ल्ड स्कूल प्रिंसिपल), मास्टर मोहनलाल , (पूर्व मंत्री, पंजाब सरकार” ) एवं उनकी धर्मपत्नी  रेवा , डॉ. शिवानी शर्मा (मेडिकल ऑफिसर ECHS), इत्यादि मौजूद रहेl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग