कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर मनाए जा रहे जश्न पर भाजपा नेरचौक मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने लगाया आरोप

 कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर मनाए जा रहे जश्न पर भाजपा नेरचौक मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने लगाया आरोप 


महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों पर दवाब का दावा

नेरचौक : अजय सूर्या /

 कांग्रेस सरकार द्वारा तीन वर्ष पूरे होने पर आयोजित किए जा रहे जश्न को लेकर विपक्ष ने तीखे सवाल खड़े किए हैं। भाजपा नेरचौक मंडल के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं पर जबरन कार्यक्रम में शामिल होने का दबाव बना रही है।


कुलदीप ठाकुर ने कहा कि कई स्वयं सहायता समूहों ने कार्यक्रम में शामिल होने में असमर्थता व्यक्त की थी, इसके बावजूद प्रशासन द्वारा उन्हें हर हाल में उपस्थित होने के आदेश दिए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पूर्व में हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी इसी तरह का दवाब बनाया गया था, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।


भाजपा मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के पास बल्ह क्षेत्र में विकास के नाम पर दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री अब तीन साल बाद पूर्व भाजपा सरकार द्वारा बने भवनों के ही उद्घाटन कर रहे हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के प्रशिक्षण केंद्र भवन का उद्घाटन भी अब जाकर किया जा रहा है, जबकि यह भाजपा सरकार के समय पूरा हुआ था।


उन्होंने कहा कि “वर्तमान कांग्रेस सरकार हिमाचल इतिहास की सबसे झूठी और असफल सरकार साबित हुई है। तीन वर्षों बाद भी अपने एक भी काम को जनता के बीच गिनाने की स्थिति में नहीं है और उल्टे अगले दो वर्षों के विजन की बात कर रही है।”


भाजपा नेरचौक मंडल ने प्रशासन द्वारा कथित तौर पर बनाए जा रहे दबाव की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरा बताया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग