राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड में मंगलवार को एनएसएस के सात दिवसीय विशेष कैंप का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी  की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि  सेवानिवृत  प्रधानाचार्य मदन लाल चौधरी  द्वारा किया गया l  विशेष अतिथि एस एम एस कमेटी  प्रधान अनिल कतनौरिया  इस अवसर मौजूद रहे l एनएसएस प्रभारी प्रवक्ता रविंद्र कुमार तथा  कृष्णा देवी के नेतृत्व में एन एस वालंटियर ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक गतिविधियों तथा एनएसएस गीत द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत कियाl एनएसएस प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि 7 दिवसीय वार्षिक कैंप के दौरान एनएसएस वॉलिंटियर्स प्रधानाचार्या अनामिका चौधरी  के दिशा निर्देश अनुसार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा रैलियों के द्वारा विभिन्न प्रकार की कुरीतियों से लोगों को जागरूक करेंगे l  एसएमसी प्रधान अनिल कुमार कतनौरिया  ने बच्चों को अनुशासन में रहकर अच्छाई और बुराई के बीच का अंतर समझाया तथा मुख्य अतिथि  मदन लाल  ने एनएसएस स्वयंसेवकों को शुभ आशीष दिया तथा स्कूल मे अच्छा वातावरण को पैदा करने के लिए प्रधानाचार्या अनामिका चौधरी   तथा स्टाफ के सभी सदस्यों की प्रशंसा की तथा किसी भी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहने का अनुशासन आश्वासन दिया  l एनएसएस प्रभारी रविंद्र कुमार के अनुसार प्रधानाचार्या अनामिका चौधरी  ने एनएसएस स्वयंसेवकों को इसके मोटो नॉट मी व्हाट यू यानी  स्वयं से पहले आपके बारे में चर्चा कीl विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार ने उपस्थित मुख्य अतिथि, मीडिया  तथा पाठशाला प्रशासन का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवीयो ने बखूबी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी  व बी एड प्रशिक्षु भी मौजूद रहे ! 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग