राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोठी गेहरी में अग्निशमन विभाग ने दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

 राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोठी गेहरी में अग्निशमन विभाग ने दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण


रिवालसर : अजय सूर्या /

 राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोठी गेहरी में आज अग्निशमन विभाग रिवालसर की ओर से विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के लिए आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मचारी श्री टेक चन्द तथा गगन कुमार ने विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों और स्टाफ को आग लगने की विभिन्न संभावित स्थितियों, खतरों के प्रकार तथा बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।


प्रशिक्षण के दौरान आग के प्रकारों तथा उन्हें बुझाने के लिए उपयोग होने वाले विभिन्न अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग की विधि का प्रदर्शन भी किया गया। विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में प्राथमिक प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी, और सही उपकरणों के उपयोग के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य  बालकृष्ण यादव ने कहा कि वर्तमान समय में आपदा प्रबंधन की जानकारी अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि जागरूकता और सही समय पर उठाए गए कदम किसी भी बड़ी हानि को रोक सकते हैं। उन्होंने विद्यालय में उपयोगी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आपदा के समय आत्मविश्वास के साथ सुरक्षित रहने के उपाय सिखाना रहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग