मंडी रैली में जिला परिषद कैडर कर्मचारियों को पंचायतीराज विभाग में समायोजित करने की घोषणा करे सरकार : राणा

मंडी रैली में जिला परिषद कैडर कर्मचारियों को पंचायतीराज विभाग में समायोजित करने की घोषणा करे सरकार : राणा


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने जिला परिषद कैडर कर्मचारियों को पंचायतीराज विभाग में समायोजित करने संबंधी लंबित मांग को मंडी रैली में पूरा करने की मांग पंचायतीराज मंत्री एवं मुख्यमंत्री से करते हुए कहा कि जब पूर्व सरकार के समय जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों ने 2016 से नय वेतनमान को लागू करने और पंचायतीराज विभाग में समायोजित करने संबंधी संघर्ष किया था तो कांग्रेस पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं ने जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की दोनों मांगों को जायज ठहराते हुए कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर पहली कैबिनेट मीटिंग में पूरा करने का वायदा जिला परिषद कैडर कर्मचारियों से करते हुए चुनावों में वोटों के रूप में भरपूर फायदा भी उठाया था। लेकिन कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद नय वेतनमान का लाभ 2016 से न देते हुए 2022 दे दिया गया है जबकि पंचायतीराज विभाग में समायोजित करने संबंधी फाइल को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। राणा ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा जिला परिषद कैडर कर्मचारियों को नया वेतनमान और पंचायतीराज विभाग में समायोजित करना भी चुनावी गारंटी का ही हिस्सा है और इसके एवज में वेतनमान को 2016 से लागू करने के बजाए 2022 से लागू कर दिया गया है लेकिन पंचायतीराज विभाग में समायोजित करने को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई पहल ना होने से जिला परिषद कैडर कर्मचारियों के बीच सरकार के प्रति रोष की भावना देखने को मिल रही है। अतः सरकार अपनी तीन साल की उपलब्धियों के एवज में मंडी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जिला परिषद कैडर कर्मचारियों को पंचायतीराज विभाग में समायोजित करने की घोषणा भी करे ताकि जिला परिषद कैडर कर्मचारियों का विश्वास सरकार पर बना रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग