दुकान के बाहर मिले बीड़ी–सिगरेट के टोटे भी बनेंगे चालान का कारण, सीसीआईडी ट्रस्ट की सख्ती शुरू

 दुकान के बाहर मिले बीड़ी–सिगरेट के टोटे भी बनेंगे चालान का कारण, सीसीआईडी ट्रस्ट की सख्ती शुरू


नेरचौक : अजय सूर्या /

सीसीआईडी ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश के आरटीआई एक्टिव ऑफिसर श्री सुरेंद्र कुमार ने कहा है कि अब दुकान या ढाबे के बाहर बीड़ी या सिगरेट के टोटे मिलने पर भी चालान किया जाएगा। यह कदम सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और गंदगी रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


उन्होंने बताया कि अधिकांश जगहों पर लोग धूम्रपान कर बीड़ी-सिगरेट के अवशेष सड़क किनारे या दुकानों के बाहर फेंक देते हैं, जिससे न केवल प्रदूषण बढ़ता है बल्कि यह सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए निरीक्षण बढ़ाया जाएगा और संबंधित दुकान मालिकों को भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा।


सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों को धूम्रपान-मुक्त बनाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है और लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई से किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।


इस नए कदम से उम्मीद जताई जा रही है कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और गंदगी से संबंधित समस्याएं कम होंगी और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग