संदेश

शिक्षा मंत्री ने किया गुजांदली उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण एवं टिक्कर सामुदायिक भवन का शिलान्यास

चित्र
  शिक्षा मंत्री ने किया गुजांदली उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण एवं टिक्कर सामुदायिक भवन का शिलान्यास शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज टिककर क्षेत्र के राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र गुजांदली का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि लगभग 18 लाख रुपए से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने सामुदायिक भवन टिककर का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य लगभग 40 लाख रुपए से पूर्ण किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को यहां पर सामुदायिक आयोजन करवाने की सुविधा प्राप्त होगी। रोहित ठाकुर ने हंसाडी में लोगों को किया संबोधित, जन सेवा केंद्र के लिए दिए 5 लाख हंसाडी में अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री ने कहा कि किसानों व बागवानों के उत्थान के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है। क्षेत्र में सभी संभावनाओं को तलाश कर सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों को उसका...

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 1 जुलाई से होंगे चंबा प्रवास पर

चित्र
  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 1 जुलाई से होंगे चंबा प्रवास पर विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया 1 जुलाई से चंबा प्रवास पर होंगे। यह जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वे 1 जुलाई को सिहुंता में लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। उन्होंने बताया कि 2 जुलाई को विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1:30 बजे चलामा में छिंज मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। बजे कुलदीप सिंह पठानिया स्वामी हरी गिरी स्वामी आश्रम ककीरा में भागवत कथा और गुरु पुर्णिमा की पूर्णाहुति में भाग लेंगे। इसी तरह 4 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे विधानसभा अध्यक्ष नाग सुंदल में जातर में भाग लेंगे।

बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद गतिविधियां आवश्यक - अनिरुद्ध सिंह

चित्र
  बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद गतिविधियां आवश्यक - अनिरुद्ध सिंह कैबिनेट मंत्री ने खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की विजेता टीमों को किया सम्मानित कहा... कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों को पक्का करने के लिए 10 करोड़ की राशि की गई है स्वीकृत ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं करवाकर सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। यह जानकारी अनिरुद्ध सिंह ने आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यारकोटी में मशोबरा खंड की छात्राओं की तीन दिवसीय अंडर 14 खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में दी।  इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद भी आवश्यक है। यह हमारे जीवन का हिस्सा है इसलिए सभी बच्चे अपने आप को फिट व स्वस्थ रखने के लिए प्रतिद...

युवाओं के बेहतर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेल महत्वपूर्ण - डाॅ. शांडिल

चित्र
  युवाओं के बेहतर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेल महत्वपूर्ण - डाॅ. शांडिल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि युवाओं के बेहतर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डाॅ. शांडिल गत सांय सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत शामती के गांव धोबटन में आयोजित मेले को बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. शांडिल ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत शामती के मझगांव खुर्द में 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेल मैदान का शिलान्यास भी किया।   स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि खेल सभी के व्यस्त जीवन में विशेष रुप से विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल जहां व्यक्ति को शरीरिक रूप से मज़बूत बनाता है वहीं मानसिक रूप से सुदृढ़ भी करता है। आज के व्यस्त जीवन में सभी के लिए खेल-कूद गतिविधियों में भाग लेना आवश्यक है। खेल मनुष्य के कार्य करने के तरीकों में गति और सक्रियता लाता है। डाॅ. शांडिल ने कहा कि नशे से दूर रहने के लिए खेल-कूद बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि खे...

शिमला शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए लोक निर्माण मंत्री ने सर्कुलर रोड का किया निरीक्षण

चित्र
  शिमला शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए लोक निर्माण मंत्री ने सर्कुलर रोड का किया निरीक्षण। कहा..निरिक्षण के दौरान पाई गई बाधाओं को हटाने के लिए समिति का होगा गठन, विस्तृत कार्य योजना को मुख्यमंत्री से चर्चा उपरांत किया जायेगा क्रियान्वित  स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुविधा के लिए यह पहला कदम, आने वाले समय में शहर के अन्य प्रमुख मार्गों का भी करेंगे निरीक्षण  लोक निर्माण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला शहर को जाम मुक्त बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए शहर के सर्कुलर रोड का निरीक्षण किया ताकि इस मार्ग पर जमीन अधिग्रहण कर चौड़ा किया जा सके और स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों को सुविधा हो सके। इस दौरान विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गाँधी, उपमण्डल दंडाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेंदर कुमार सहित राजस्व विभाग के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सचिवालय से होते हुए संजौली चौक, इंदिरा गाँधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, लक्कड़ बाजार, विक्ट्री टनल, छोटा शिमला होकर वा...

विश्व कप के पांच मैचों की मेजबानी मिलना हर हिमाचली के लिए गर्व की बात

चित्र
अनुराग ठाकुर की बडी सोच से धर्मशाला को बड़ा रुतबा मिला अनुराग ठाकुर की दूरदर्शी सोच से धर्मशाला स्टेडियम व हिमाचल का विश्व में रुतबा बड़ा डॉ सुकृत बोले विश्व कप के पांच मैचों की मेजबानी मिलना हर हिमाचली के लिए गर्व की बात नगरोटा सूरियां:प्रेम स्वरूप शर्मा /  क्रिकेट जगत के सबसे बड़े इवेंट विश्व कप के पांच मैचों की मेजबानी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के धर्मशाला स्टेडियम को मिलना हर हिमाचली के लिए गर्व की बात है. हिमाचल जैसे छोटे राज्य ने अनुराग सरीखे नेता की कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. अनुराग ठाकुर की कड़ी मेहनत के बाद अरुण धूमल की सूझबूझ व कार्यक्षमता ने एचपीसीए को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. धर्मशाला को पांच मैच मिलने पर अनुराग ठाकुर का धन्यबाद करते हुए भाजपा युवा नेता डॉ सुकृत ने कहा कि जहां आज स्टेडियम है वहाँ पर किसी समय बड़ी बड़ी चिटानों से भरी पड़ी पहाड़िया थी जिनको हटा कर दुनिया का सबसे खूबसूरत स्टेडियम बनाना कोई आसान काम नही रहा होगा लेकिन अनुराग ठाकुर की दृढ़ इच्छाशक्ति व प्रदेश की जनता के लिए कुच्छ बड़ा करने की जिद्द से ही यह मुमकिन हो पाया है जिसके लिए हम ...

शिक्षा मंत्री ने रखी शारौंथा स्कूल भवन की आधारशिला, 2.35 करोड़ से पूर्ण होगा निर्माण कार्य

चित्र
  शिक्षा मंत्री ने रखी शारौंथा स्कूल भवन की आधारशिला, 2.35 करोड़ से पूर्ण होगा निर्माण कार्य शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारौंथा के भवन का शिलान्यास किया। शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कटिबद्ध है ताकि ग्रामीण परिवेश में रहने वाले छात्रों को घर द्वार पर बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि स्कूल भवन की टेंडर प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाएगी ताकि भवन का निर्माण कार्य आरंभ किया जा सके, जिससे यहां पर पढ़ने वाले छात्रों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। रोहित ठाकुर ने स्कूल भवन के लिए भूमि दान करने वाले स्थानीय लोगों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र का एक विशेष स्थान है इसलिए क्षेत्र को शिखर पर ले जाने के हर संभव प्रयास किए जायेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों के सुधारीकरण पर बल दिया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों को अपने उत्पाद को मंडियों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्हो...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: