संदेश

सामाजिक चेतना व जनभागीदारी की मिसाल बना राज्य स्तरीय हरोली उत्सव

चित्र
  सामाजिक चेतना व जनभागीदारी की मिसाल बना राज्य स्तरीय हरोली उत्सव ऊना हरोली के कांगड़ मैदान में 27 से 29 अप्रैल तक सजे राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 ने सामाजिक चेतना, जनभागीदारी और सांस्कृतिक समरसता की अनूठी अलख जगाई है। जनता की व्यापक भागीदारी ने इस आयोजन को एक जन आंदोलन में बदल दिया । 7 वर्षों के अंतराल के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों से राज्यस्तरीय सजधज के साथ हुए इस आयोजन ने देशभक्ति की लहर और नशा निवारण की अलख जगाने का काम किया।  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 27 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा के साथ इस उत्सव का शुभारंभ किया था। यह तीन दिवसीय आयोजन "नशा मुक्त हिमाचल" के संदेश के साथ समाज को जागरूक करने का जानदार माध्यम बना। उत्सव की शुरुआत शोभायात्रा से हुई, जिसमें "नशे को ना, जिंदगी को हां" का संदेश दिया गया। इस शोभायात्रा में छात्र-छात्राओं, स्वयं सहायता समूहों और सांस्कृतिक दलों की भागीदारी ने जनचेतना को नई दिशा दी। देशभक्ति के गीतों से सजे वातावरण ने उत्सव को भावनात्मक ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। वैश्विक रंगत से सराबोर रहा उत्सव* व...

सड़क सुविधा से जुड़े सरकार की प्राथमिकता: पठानकोट

चित्र
  सड़क सुविधा से जुड़े सरकार की प्राथमिकता: पठानकोट ललेटा-वणु महादेव मार्ग का किराया, 1183 लाख लागत धर्मशाला, शाहपुर  ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आर्थिक समृद्धि की भाग्य रेखाएँ हैं और प्रदेश सरकार राज्य में बेहतर लक्ष्यों के लिए युद्ध स्तर पर सड़कों का निर्माण और विकास कार्य कर रही है। उपमुख्य सलाहकार केवल सिंह पठानिया ने रविवार को टुंडू में नाबार्ड के अंतर्गत 11 करोड़ 83 लाख रुपये से निर्मित होने वाली लेलेटा- वणु महादेव एवं चंबी खड्ड पर 50 मीटर स्पेन पुल सहित निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उपमुख्य पर्यवेक्षक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि करीब 5 गांवों धनोटू, टुंडू, ललेटा, वणु महादेव, थारू के लोग लाभांवितहोगे से संपर्क मार्ग के बने रहेंगे। रावटें ने कहा कि डढम्ब-दुर्गेला रोड के साइट विकास कार्य पर कुल 10 लाख रुपये की लागत का भुगतान किया गया है और निर्माण के लिए 8 लाख रुपये की लागत का अनुमान भेजा गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें केवल परिवहन का म...

प्रधानमंत्री के साथ हैं देश और देवभूमि हिमाचल के लोग : जयराम ठाकुर

चित्र
प्रधानमंत्री के साथ हैं देश और देवभूमि हिमाचल के लोग : जयराम ठाकुर अपने मंत्रियों पर लगाम लगाएं मुख्यमंत्री, देश के ख़िलाफ़ बोलकर किसका भला कर रहे भारत के बजाय पाकित्सान के पाले में खड़े हैं कांग्रेस के नेता राजनीति में असहमति आम बात लेकिन देश नीति पर मतभेद शर्मनाक शिमला : गायत्री गर्ग / शिमला के आशियाना में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ देश की लड़ाई में देश और देवभूमि हिमाचल के लोग प्रधानमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हैं। पूरी दुनिया के नेताओं ने भारत को आतंक की लड़ाई में सहयोग देने के साथ ही पाकिस्तान के कृत्य की कड़ी निंदा की है। लेकिन देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के नेताओं और हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्रियों को ही सरकार की कार्रवाई पर भरोसा नहीं है। इसीलिए कांग्रेस के नेताओं के द्वारा भारत के पक्ष में बात कहने के बजाय पाकिस्तान के पक्ष में बात कही जा रही है। कांग्रेस के नेता अपने बयानों में पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। उनके द्वारा देश के ख़िलाफ़ कही गई बातों से किसे फ़ायदा हो रहा है? यह ...

प्राध्यापक सुरेंद्र कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा से सेवानिवृत्त

चित्र
प्राध्यापक सुरेंद्र कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा से सेवानिवृत्त  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में आज एक भावपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राजनीतिक शास्त्र के वरिष्ठ प्रवक्ता प्राध्यापक सुरेंद्र कुमार को उनके 32 वर्षों की समर्पित शैक्षणिक सेवा के उपरांत सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया। प्राध्यापक सुरेंद्र कुमार ने वर्ष 1993 में अपने शिक्षण जीवन की शुरुआत की थी और उन्होंने अपने समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट शिक्षण शैली से छात्रों के साथ-साथ सहकर्मियों पर भी अमिट छाप छोड़ी। वे राजनीतिक शास्त्र जैसे जटिल विषय को सरल और प्रभावशाली तरीके से पढ़ाने के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में विद्यालय परिवार, छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मला ठाकुर ने प्राध्यापक सुरेंद्र कुमार के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा, "सुरेंद्र कुमार एक अनुकरणीय शिक्षक रहे हैं जिनकी कमी विद्यालय में सदैव मह...

एनडीपीएस एवं आबकारी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

चित्र
  एनडीपीएस एवं आबकारी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित अवैध शराब की बिक्री पर सभी उपमण्डल अधिकारी रखेंगे कड़ी निगरानी - उपायुक्त अपूर्व देवगन मंडी जिला में एनडीपीएस अधिनियम 1985, हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम 2011 तथा हिमाचल प्रदेश एनडीपीएस नियम 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और कानूनों के अनुपालन की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने बैठक के दौरान जानकारी दी कि वर्ष 2024 (1 जनवरी से 31 दिसंबर) के दौरान जिला मंडी में पुलिस विभाग द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत कुल 227 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में चरस 60 किलोग्राम, अफीम 642 ग्राम, स्मैक 6 ग्राम, हेरोइन 1.4 किलोग्राम, पोस्त के पौधे 1,98,183 और भांग के पौधे 9,29,160 जब्त किए गए हैं। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि नशीले पदार्थों की तस्करी और उत्पादन पर जिला प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है।...

नगरोटा बगवां में पुलिस ने पंजाब के दो युवकों से किया चिट्टा बरामद

चित्र
नगरोटा बगवां में पुलिस ने पंजाब के दो युवकों से किया चिट्टा बरामद पुलिस थाना नगरोटा बगवां के अन्तर्गत मलां चौक में गाड़ी नम्बर PB46AD-6218 से 22 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद हुआ है। इस संदर्भ गाड़ी में सवार गाड़ी चालक प्रिंस पाल निवासी गली नं. 04, फतेहचक तहसील व जिला तरनतारन (पंजाब) व साथ बैठे हरनूर तुली निवासी बार्ड नं. 18 मकान नं. 11/16 गली डॉक्टर परमात्मा सिंह वाली मोहल्ला जसेबाला तहसील जिला तरनतारन ( पंजाब) के खिलाफ अभियोग जेर धारा 21 व 29-61-85 स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम में पंजीकृत पुलिस थाना किया गया है।

ब्यास नदी के समीप न जाएं, छोड़ा जा सकता है पंडोह डैम से पानी

चित्र
  ब्यास नदी के समीप न जाएं, छोड़ा जा सकता है पंडोह डैम से पानी मंडी बीबीएमवी पंडोह के अतिरिक्त अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि पंडोह डैम के जलग्रहण क्षेत्र में बर्फ पिघलने के कारण डैम में पानी का प्रवाह बढ़ रहा है। ऐसे में पंडोह बांध के स्पिलवे गेटों को अतिरिक्त प्रवाह को नीचे की ओर छोड़ने के लिए किसी भी समय संचालित किया जा सकता है। इस कारण ब्यास नदी में पानी का बहाव और बढ़ सकता है। पानी का बहाव बढ़ने के कारण किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो,इसके लिए उन्होंने नदी किनारे रहने वाले सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे सर्तकता बरतें तथा नदी के समीप न जाएं।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: