कुल्लू अस्पताल में महिला की मौत मामले में जो तथ्य सामने आये वो चौंकाने वाले, पीड़ित परिवार को जल्द मिले न्याय: जयराम ठाकुर
कुल्लू अस्पताल में महिला की मौत मामले में जो तथ्य सामने आये वो चौंकाने वाले, पीड़ित परिवार को जल्द मिले न्याय: जयराम ठाकुर दो दिन से धरने पर बैठे संगठनों से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मृतक महिला के पति से घर में मुलाकात कर दिलाया न्याय दिलाने का भरोसा कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसव के दौरान चिकित्सीय लापरवाही और दुर्व्यवहार के कारण दम तोड़ने वाली रजनी देवी (उर्फ मंजू शर्मा) की मृत्यु का मामला अब पूरी तरह गरमा गया है। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतका के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए विभिन्न संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर स्वयं कुल्लू अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं और पीड़ित परिवार से बातचीत कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस लड़ाई में परिजनों के साथ पूरी मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिलाया। अस्पताल पहुंचने से पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मृतका के पैतृक घर बालीचौकी के सुनारु गए, जहां उन्होंने मंजू शर्मा के पति और अन्य परिजनों से मुला...