संदेश

रिवालसर झील से बतखें हटाने की मांग का विरोध, धर्म महासभा ने नगर पंचायत को सौंपा ज्ञापन

चित्र
  रिवालसर झील से बतखें हटाने की मांग का विरोध, धर्म महासभा ने नगर पंचायत को सौंपा ज्ञापन रिवालसर : अजय सूर्या / रिवालसर। त्रिवेणी धर्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध पवित्र रिवालसर झील से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी बतखों को हटाने की मांग का स्थानीय लोगों और धर्म महासभा ने विरोध किया है। धर्म महासभा ने नगर पंचायत रिवालसर को ज्ञापन सौंपकर झील में विचरण करने वाली बतखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। धर्म महासभा ने कहा कि रिवालसर झील धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व रखती है। झील में मौजूद बतखें भी यहां के प्राकृतिक वातावरण का हिस्सा हैं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। महासभा ने मांग की कि बतखों को हटाने के बजाय उनकी सुरक्षा और उचित देखभाल के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाए। ज्ञापन में पवित्र झील परिसर में आवारा कुत्तों को मांस खिलाने पर भी तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। महासभा का कहना है कि इससे झील के वातावरण की पवित्रता प्रभावित होने के साथ-साथ बतखों की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न हो सकता है। वहीं, नगर पंचायत सचिव विनोद कुमार ने बताया कि ...

अटल चिकित्सा एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय को नेरचौक में ही रखने की पुरजोर पैरवी

चित्र
  अटल चिकित्सा एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय को नेरचौक में ही रखने की पुरजोर पैरवी नेरचौक : अजय सूर्या /  अटल चिकित्सा एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय, नेरचौक को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के बीच बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने विधानसभा सदन में विश्वविद्यालय को नेरचौक में ही बनाए रखने की पुरजोर पैरवी की। उन्होंने सरकार के समक्ष स्पष्ट किया कि नेरचौक में विश्वविद्यालय के लिए पर्याप्त भूमि, आधारभूत ढांचा और आवश्यक सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सदन में इस संबंध में महत्वपूर्ण प्रश्न उठाते हुए कहा कि क्षेत्र के हितों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय को किसी भी स्थिति में नेरचौक से स्थानांतरित नहीं किया जाना चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन को अवगत कराया कि विश्वविद्यालय को सरकाघाट स्थानांतरित करने का अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है और यह विषय सरकार के विचाराधीन है। विधायक ने कहा कि अटल चिकित्सा एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय केवल बल्ह क्षेत्र के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के विद्यार्थियों और स्वास्थ्य ...

अपना पुस्तकालय से नई शुरुआत, सुंदर ठाकुर बने सीबीएसई अंग्रेजी शिक्षक

चित्र
  अपना पुस्तकालय से नई शुरुआत, सुंदर ठाकुर बने सीबीएसई अंग्रेजी शिक्षक नेरचौक : अजय सूर्या /  संयुक्त कार्यालय भवन, बल्ह स्थित अपना पुस्तकालय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सफलता की राह आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पुस्तकालय में अध्ययन कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले ग्राम हुरंग, तहसील पधर निवासी सुंदर ठाकुर, पुत्र  श्याम चंद, का चयन मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुखाला, बिलासपुर में सीबीएसई अंग्रेजी शिक्षक के रूप में हुआ है। सुंदर ठाकुर की इस उपलब्धि को अपना पुस्तकालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। उनकी सफलता इस बात का उदाहरण है कि पुस्तकालय केवल पुस्तकों और अध्ययन तक सीमित स्थान नहीं, बल्कि युवाओं को उनके लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ाने और भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला मंच भी है। इस अवसर पर एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने सुंदर ठाकुर को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अपना पुस्तकालय का उद्देश्य युवाओं को अध्ययन के लिए बेहतर ...

बी.कॉम विद्यार्थियों के लिए मेंटर–मेंटी सत्र आयोजित

चित्र
  बी.कॉम विद्यार्थियों के लिए मेंटर–मेंटी सत्र आयोजित रिवालसर : अजय सूर्या / राजकीय महाविद्यालय रिवालसर के वाणिज्य विभाग की ओर से बी.कॉम विद्यार्थियों के लिए मेंटर–मेंटी सत्र आयोजित किया गया। सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, करियर योजना, कौशल विकास एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। वाणिज्य विभागाध्यक्ष एवं मेंटर प्रो. यश पाल ने विद्यार्थियों के साथ उनकी शैक्षणिक प्रगति और नियमित उपस्थिति को लेकर संवाद किया। इस दौरान पढ़ाई से संबंधित समस्याओं पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने तथा शैक्षणिक प्रदर्शन में निरंतर सुधार के लिए प्रेरित किया गया। वहीं मेंटर प्रो. रामनीक शर्मा ने विद्यार्थियों को करियर योजना, कौशल विकास एवं भविष्य के अवसरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और योग्यता के अनुरूप करियर विकल्प चुनने तथा उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर योजना बनाने का आह्वान किया। विद्यार्थियों को खेलकूद, एनएसएस, रोवर एवं रेंजर, सांस्कृत...

चंबा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सरोल में न्यू मेडिकल कॉलेज चंबा के उद्घाटन के बाद यहां स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार शुरू हो गया है

चित्र
 चंबा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सरोल में न्यू मेडिकल कॉलेज चंबा के उद्घाटन के बाद यहां स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार शुरू हो गया है। न्यू मेडिकल कॉलेज में तीन महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। इनमें गायनी, डायलिसिस और ट्रॉमेटोलॉजी सेवाएं शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यू मेडिकल कॉलेज में इन सेवाओं को शुरू करने का उद्देश्य लोगों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि ये सेवाएं पुराने मेडिकल कॉलेज में पहले से उपलब्ध सेवाओं के अतिरिक्त न्यू मेडिकल कॉलेज में भी शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि दोनों स्थानों पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने से पुराने मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, मरीजों को अपनी सुविधा के अनुसार उपचार प्राप्त करने का विकल्प मिलेगा और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकेंगी। डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि न्यू मेडिकल कॉलेज चंबा में चरणबद्ध तरीके से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आने वाले समय में यहा...

फतेहपुर के बेरोजगार वेटरनरी फार्मासिस्टों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, 700 रिक्त पद भरने की मांग

चित्र
 फतेहपुर के बेरोजगार वेटरनरी फार्मासिस्टों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, 700 रिक्त पद भरने की मांग Fatehpur Baljeet Thakur   फतेहपुर क्षेत्र के वेटरनरी फार्मासिस्टों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एडीएम फतेहपुर रमन कुमार शर्मा  के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में प्रदेश में लंबे समय से खाली चल रहे वेटरनरी फार्मासिस्टों के करीब 700 पदों को शीघ्र भरने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। वेटरनरी फार्मासिस्टों का कहना है कि बड़ी संख्या में पद रिक्त होने के कारण पशुपालकों को पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि रिक्त पदों को जल्द भरकर पशुपालन विभाग में सेवाओं को बेहतर बनाया जाए। इस मौके पर अभिनंदन ठाकुर, अंकेश्वर गुलेरिया सहित अन्य वेटरनरी फार्मासिस्ट मौजूद रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री से उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की।

बेरोजगार युवाओं की बुलंद आवाज बने जय सिंह, अपनी ही पार्टी के विधायकों को दिखाया आईना।

चित्र
 बेरोजगार युवाओं की बुलंद आवाज बने जय सिंह, अपनी ही पार्टी के विधायकों को दिखाया आईना। मोहम्मद आशिक चंबा हिमाचल प्रदेश  हिमाचल ट्यूरिज्म कॉरपोरेशन में 30 भर्तियों पर उठाए सवाल, बोले—बेरोजगार युवाओं के साथ हो रहा अन्याय चंबा। भाजपा नेता जय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बेरोजगार युवाओं के मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम में हुई करीब 30 भर्तियों को लेकर सवाल उठाते हुए भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और पात्र बेरोजगार युवाओं को अवसर देने की मांग उठाई। जय सिंह ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में शिक्षित युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, लेकिन सरकार की नीतियों के कारण उन्हें उचित अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बेरोजगार युवाओं के हितों की अनदेखी कर रही है और रोजगार के नाम पर उनके साथ शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी और निगमों में होने वाली भर्तियों में पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए, ताकि योग्य और जरूरतमंद युवाओं को उनका हक मिल सके। पर्यटन निगम में हुई भर्तियों पर स...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: