छतरौली में पंजाब के युवक से 11.07 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
छतरौली में पंजाब के युवक से 11.07 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार नूरपुर : विनय महाजन / नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस नूरपुर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत छतरौली में कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक युवक से 11.07 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार टीम ने आज सुबह छतरौली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 11.07 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान राजन दीप पुत्र राजू, गली नंबर 3, वार्ड नंबर 37, गुज्जरपुरा, अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना नूरपुर में अभियोग संख्या 212/अगस्त 2026 के तहत धारा 21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद चिट्टा आरोपी तक कहां से पहुंचा और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगो...