संदेश

युवा शक्ति को खेलों से मिलती है नई दिशा : विधायक रणबीर सिंह निक्का

चित्र
युवा शक्ति को खेलों से मिलती है नई दिशा : विधायक रणबीर सिंह निक्का  जसूर राकेश शर्मा  यूथ क्लब लखनपुर (रिट) द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विधायक नूरपुर श्री रणबीर सिंह निक्का जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने युवा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। विधायक निक्का जी ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा करते हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस अवसर पर उप प्रधान कुलवंत सिंह जी, समाजसेवी राकेश जी, युवा साथी अंकुश जी, नीतीश जी सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं युवा साथी उपस्थित रहे। विधायक जी ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

चित्र
 ​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक ! राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की होनहार छात्रा अंशिका धीमान पुत्री श्री मदन धीमान ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंशिका ने कड़े मुकाबले वाली 3000 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। ​अंशिका की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र कुमार एवं समस्त अध्यापक वर्ग ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र कुमार ने छात्रा की मेहनत, लगन और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि अंशिका की यह सफलता विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने अंशिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ​बिटिया की इस सफलता पर पिता श्री मदन धीमान ने विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य, शारीरिक शिक्षक एवं समस्त स्टाफ का अभिनंदन...

पालमपुर में कांग्रेस का "वोट डकैती मॉडल": त्रिलोक कपूर ने तथ्यों, प्रमाणों और सबूतों के साथ उजागर किया गंभीर षड्यंत्र

चित्र
 पालमपुर में कांग्रेस का "वोट डकैती मॉडल": त्रिलोक कपूर ने तथ्यों, प्रमाणों और सबूतों के साथ उजागर किया गंभीर षड्यंत्र धर्मशाला: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए तथ्यों, प्रमाणों और सबूतों के साथ कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकतंत्र पर किए गए कथित आघात का पर्दाफाश किया। त्रिलोक कपूर पीपीटी (PPT) प्रेजेंटेशन और आधिकारिक वोटर लिस्ट के साथ पूरी तैयारी से आए थे और उन्होंने कांग्रेस के इस पूरे घटनाक्रम को "पालमपुर वोट डकैती मॉडल" करार दिया। SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) से कांग्रेस को डर क्यों?  त्रिलोक कपूर ने प्रेस वार्ता की शुरुआत में सीधा सवाल उठाया कि आखिर SIR (Special Intensive Revision) यानी वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण से कांग्रेस पार्टी को इतना डर क्यों लगता है? कपूर ने कहा कि कांग्रेस पहले EPIC (फोटो पहचान पत्र) का विरोध करती थी और अब SIR का विरोध कर रही है।आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य रखा कि 1993 से पहले, जब वोटर लिस्ट में फोटो पहचान पत्र नहीं होता था, तब कांग्रेस का वोट शेयर 45% से 49% क...

अवैध रूप से विरोजा के परिवहन के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; 270 टीन विरोजा सहित ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

चित्र
 अवैध रूप से विरोजा के परिवहन के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; 270 टीन विरोजा सहित ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार पुलिस जिला नूरपुर में वन संपदा के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई के तहत पुलिस चौकी कंडवाल, पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने कंडवाल बैरियर, NH-154A पर एक ट्रक से 15 लीटर क्षमता के 270 टीन विरोजा बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया। मामले का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 04.10.2026 को पुलिस चौकी कंडवाल की टीम कंडवाल बैरियर पर नाकाबंदी एवं यातायात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लगभग 09:30 बजे रात्रि जसूर की ओर से आ रहे ट्रक नंबर HP38B-6400 को चेकिंग के लिए रोका गया। ट्रक की तलाशी लेने पर पीले रंग की तिरपाल के नीचे लोहे के टीन पाए गए। जांच करने पर इनमें विरोजा पाया गया। चालक से विरोजा के परिवहन संबंधी वैध परमिट/अधिकार पत्र प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।मौके पर वन विभाग के रेंज अधिकारी एवं वन रक्षक की मौजूदगी में टीनों को ट्रक से उतारकर गिनती की गई, जिनकी कुल संख्या 270 टीन, प्रत्येक 15 लीटर क्षमता पाई गई। वन विभाग के अधिकारी द्वारा भी उक्त सामग्री ...

विद्युत वोर्ड पैंशनर्ज फोर्म हि.प्र इकाई फतेहपुर

चित्र
 विद्युत वोर्ड पैंशनर्ज फोर्म हि.प्र इकाई फतेहपुर Fatehpur Baljeet Thakur विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम यूनिट फतेहपुर की मासिक बैठक आज शिवा पैलेस, फतेहपुर में यूनिट अध्यक्ष श्री मोहिंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में फतेहपुर के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 100 पेंशनरों ने भाग लिया। यूनिट सचिव कुलजीवन डोगरा ने मंच सचिव की भूमिका निभाते हुए बैठक का संचालन किया। बैठक के आरंभ में पूर्व मंत्री श्री विजय सिंह मनकोटिया व सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता श्री कुलदीप कुमार शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उपस्थित पेंशनरों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। इसके उपरांत पेंशनरों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इनमें नए वेतनमान के एरियर जारी करने, नए वेतनमान के अनुसार देय ग्रेच्युटी एवं लीव एनकैशमेंट का भुगतान करने, वर्ष 2026-27 के लिए जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करवाने, लंबित डी.ए. की किश्तें जारी करने तथा उनके एरियर का भुगतान करने, अनुकंपा आधार पर रोजगार से...

वन्य जीवों के संरक्षण का संदेश लेकर धमेटा में दौड़े युवा, अनुज ठाकुर ने हासिल किया प्रथम स्थान

चित्र
 वन्य जीवों के संरक्षण का संदेश लेकर धमेटा में दौड़े युवा, अनुज ठाकुर ने हासिल किया प्रथम स्थान Fatehpur Baljeet Thakur वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से वन्य प्राणी विभाग की ओर से धमेटा में पांच किलोमीटर मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वन्य जीवों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संदेश दिया। मिनी मैराथन में कुल 63 युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी कर वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। प्रतियोगिता में घोली निवासी अनुज ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं खटियाड़ निवासी अंकु चौधरी ने द्वितीय तथा जगनोली निवासी अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वन्य जीव प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक होना जरूरी है। युवाओं को ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ने का उद्देश्य उनमें पर्यावरण एवं वन्य जीवों के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करना...

पतलीकुहल में निर्माणाधीन ट्राउट ब्रूड बैंक का निरीक्षण

चित्र
  पतलीकुहल में निर्माणाधीन ट्राउट ब्रूड बैंक का निरीक्षण  कुल्लू, : निदेशक एवं प्रारक्षी मत्स्य, हिमाचल प्रदेश ओमकांत ठाकुर ने कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मत्स्य विभाग की विभिन्न गतिविधियों एवं विकासात्मक कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विभागीय परियोजनाओं में तेजी लाने तथा विकासात्मक कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।   निदेशक ने ट्राउट फार्म पतलीकुहल में निर्माणाधीन हिमाचल प्रदेश के पहले ट्राउट ब्रूड बैंक का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परियोजना का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।     उन्होंने पतलीकुहल फार्म में तैयार की जा रही रेडी-टू-ईट सोमकड ट्राउट फिश कैनिंग यूनिट (फिश प्रोसेसिंग यूनिट) का भी जायजा लिया। उन्होंने यूनिट में स्थापित की जाने वाली मशीनरी एवं उपकरणों को शीघ्र स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि इसका संचालन जल्द शुरू किया जा सके। वर्ष 2025 में भारी बारिश एवं आपदा के कारण ट्राउट फार्म पतलीकुहल की जलापूर्ति लाइन और वाटर इनटेक...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: