धर्मशाला में हुई स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर अभियान की शुरुआत, दो महीने चलेगा अभियान

 धर्मशाला में हुई स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर अभियान की शुरुआत, दो महीने चलेगा अभियान

डीसी बोले... कूड़े का सही निष्पादन सबकी जिम्मेदारी, घर से ही अलग करें गीला और सूखा कचरा


धर्मशाला घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से ही कूड़े के सही निष्पादन और उसके उचित संकलन को लेकर धर्मशाला नगर निगम में स्वच्छ शहर - समृद्ध शहर अभियान की शुरूआत की गई है। अभियान का शुभारंभ करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि ‘मेरा कचरा मेरी जिम्मेदारी’ थीम के साथ इस अभियान को 60 दिनों तक धर्मशाला नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत स्वच्छता मित्रों और नगर निगम द्वारा लोगों को घरों पर ही गीला तथा सूखा कूड़ा अलग करने बारे जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कूड़े के सही प्रबंधन की जिम्मेदारी जितनी नगर निगम की है उतनी ही हम सबकी भी है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों तथा स्वच्छता मित्रों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शहर की साफ सफाई तथा डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने की व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत आम जनमानस, गैर सरकारी संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों, होटल संचालकों और व्यापार मंडलों का सहयोग भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के साथ शहर के सभी वार्डों में समाधान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पार्षद तथा नगर निगम के अधिकारी वार्डों का दौरा कर लोगो की समस्याओं को सुनेंगे और मौके पर उनका समाधान सुनिश्चित करेंगे।

उपायुक्त ने होटल कारोबारियों और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से इस मुहिम में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला वैश्विक स्तर पर एक प्रतिष्ठित पर्यटन गंतव्य है। यह शहर जितना अधिक स्वच्छ और सुंदर बनेगा उतना ही अधिक यहां पर्यटकों का आगमन होगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के स्वच्छ और सुंदर बनने से यहां के लोगों की आर्थिकी में भी व्यापक सुधार होगा। उन्होंने कहा कि कुड़ा प्रबंधन के क्षेत्र में नगर निगम को आत्मनिर्भर बनने की आज आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने सभी को इस दिशा में मिलजुलकर काम करने का आह्वान किया।

इस दौरान धर्मशाला नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत कर अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में सभी हितधारकों ने स्वच्छता से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा कर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। कार्यक्रम में धर्मशाला नगर निगम की महापौर नीनू शर्मा, उप महापौर तेजेंद्र कौर, संयुक्त निदेशक नगर निगम सुरेंद्र कटोच सहित सभी वार्डों के पार्षद, स्वच्छता मित्र, होटल कारोबारी और व्यापार मंडल धर्मशाला के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग