विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम नगरोटा सूरियां इकाई की इकाई बैठक जिलाध्यक्ष आर आर राणा की अध्यक्षता में हुई संपन्न

विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम नगरोटा सूरियां इकाई की इकाई बैठक जिलाध्यक्ष आर आर राणा की अध्यक्षता में हुई संपन्न


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम नगरोटा सूरियां इकाई की बैठक मिलन पैलेस में वुधवार को जिलाध्यक्ष आर आर राणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगरोटा सूरियां इकाई के त्रिवार्षिक चुनाव भी करवाए गए।

 बैठक में पेंशनर फोरम के राज्य उपाध्यक्ष पवन मोहल, जिला कांगड़ा फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर सी भारती, सगठन सचिव रमेश शर्मा, मुख्या स्लाहकर कुलजीवान डोगरा, देव राज रनौत विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

बैठक में बिजली बोर्ड पेंशनर्ज फोरम ने पेंशनरों के वित्तीय लाभों के भुगतान में हो रही अनावश्यक देरी और भेदभावपूर्ण रवैये पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। 

 आर आर राणा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पेंशनरों के वित्तीय लाभों की अदायगी के लिए बोर्ड द्वारा भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है है। यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि अनियमितताओं के चलते बोर्ड में वित्तीय अव्यवस्था पनप रही है। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि पूर्व में भी संयुक्त संघर्ष समिति के नेताओं को प्रताड़ित कर कर्मचारियों और पेंशनरों की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया था।

 उन्होंने आग्रह किया कि बोर्ड के चेयरमैन पेंशनरों के वित्तीय लाभों की अदायगी सुनिश्चित करें और बिजली बोर्ड पेंशनर्ज फोरम के प्रतिनिधियों की बैठक अतिशीघ्र बुलाएं। आपसी बातचीत के माध्यम से ही पेंशनरों की समस्याओं का स्थायी समाधान संभव होगा। 

बैठक का समापन विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम नगरोटा सूरियां इकाई का सर्व सम्मति से चुनाब करवाया गया।

 जिसमें त्रिलोक मेहरा तीन साल के लिए अध्यक्ष चुने गए। दीनानाथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तिरलोचन सिंह व देव राज रनौत उपाध्यक्ष एवं सुदेश गुलेरिया महिला विंग उपाध्यक्ष चुनी गईं।इसी तरह कृष्ण भारद्वाज सचिव, जोगिंदर सिंह कोषाध्यक्ष, प्रकाश चन्द मुख्य संगठन सचिव, नरेश कुमार मुख्या सलाहकार, कुलदीप सिंह प्रैस सचिव, लेख राज को ऑडिटर चुना गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग