पतलीकूहल बाजार की मुख्य सड़क में गड्ढों ने बढ़ाई दुर्घटना की आशंका ।

 पतलीकूहल बाजार की मुख्य सड़क में गड्ढों ने बढ़ाई दुर्घटना की आशंका । 


मनाली : ओम बौध्द /

मनाली विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले पतलीकूहल बाजार की मुख्य सड़क पर कई जगह गढ़े ही गढ़े पड़ गए हैं जिसने वाहन चालकों और राहगीरों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। दिन-ब-दिन गड्ढों की संख्या और गहराई में इजाफा हो रहा है, जिससे वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। खासकर दोपहिया वाहनों के लिए यह सड़क बेहद जोखिम भरी साबित हो रही है। राहगीर भी गड्ढों के कारण चलने में असुविधा महसूस कर रहे हैं और कई बार इन गड्ढों में पांव टूटने का डर भी बना रहता है। स्थानीय लोग भोप राम, सुशील, जितेंद्र, जग्गू, सुरेश, सोनू, सतीश, रामपाल, बॉबी, सुनील, सुभाष ने बताया कि बस अड्डे के प्रवेश द्वार के सामने, पतलीकूहल स्टेट बैंक के समीप सड़क में बड़े बड़े गड्ढे पड़ गए जिससे कभी भी हादसों का अंदेशा बना रहता है उन्होंने बताया कि कई बार दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों का शिकार हुए हैं । लोगों ने लोक निर्माण विभाग से आपातकालीन मरम्मत कार्य शुरू करने की अपील की है ताकि हादसों को रोका जा सके और सड़क को सुरक्षित बनाया जा सके। 

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है दो-तीन दिनों में मजदूरों को भेजकर सड़क में पड़े गड्ढों को भर दिया जाएगा। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी और आवागमन सुरक्षित होगा ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग