मोदी सरकार द्वारा लागू जीएसटी के रिकॉर्ड कलेक्शन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: परमजीत सिंह गिल

 मोदी सरकार द्वारा लागू जीएसटी के रिकॉर्ड कलेक्शन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: परमजीत सिंह गिल

 भविष्य में बड़े पैमाने पर विकास कार्यों को गति मिलेगी


 बटाला, पठानकोट (पंकज,अविनाश शर्मा)पंजाब के वरिष्ठ नेता एवं हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने कहा कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में कर संग्रहण की प्रमुख भूमिका होती है। जिसके लिए मोदी सरकार द्वारा दूरदर्शी निर्णय लेते हुए पूरे देश में जीएसटी लागू किया गया था।


 उन्होंने कहा कि जब मोदी ने जीएसटी लागू किया तो विरोधियों ने खूब शोर मचाया और इसे गब्बर सिंह टैक्स बताकर आलोचना की थी लेकिन अब जिस तरह से भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जीएसटी का कलेक्शन रिकॉर्ड स्तर पर हुआ है, उसने विरोधियों का मुंह बंद कर दिया है।


 उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने से पूरे देश में एक कर प्रणाली लागू हुई है जिससे देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला है। पिछली सरकारों ने कभी भी देशहित में फैसले नहीं लिए और हमेशा अपने निजी हितों को आगे रखा। जिसके कारण देश इतना पीछे छूट गया।


 उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल 2024 में अब तक रिकॉर्ड 2.10 लाख करोड़ रुपये का टैक्स कलेक्शन हुआ है। जिससे भविष्य में देशवासियों को बड़े पैमाने पर सुविधाओं के साथ-साथ विकास परियोजनाओं में भी गती बढ़ेगी।


 उन्होंने कहा कि यह सब मोदी की मजबूत इरादों वाली सरकार और देश हित में लिए गए कड़े फैसलों के कारण ही संभव हो पाया है और अब देश को दुनिया में नंबर वन बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती और मोदी के देश को दुनिया में नंबर वन बनाने के दावे और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाली बात सच होती दिख रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये