लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर व्यक्ति को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए: मनोज कुमार, अजय कुमार

 लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर व्यक्ति को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए: मनोज कुमार, अजय कुमार


बटाला, (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर)- बॉर्डर लोक सेवा समिति पंजाब बटाला नगर इकाई की एक विशेष बैठक नगर संयोजक नीरज कुमार ढोला के नेतृत्व में बटाला में आयोजित की गई। इस बैठक में सीमा जागरण मंच के उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री मनोज कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे. इस मौके पर बोलते हुए मनोज कुमार ने कहा कि देश और लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर व्यक्ति को मतदान करना चाहिए और बिना किसी लालच या स्वार्थ के अपने मत का प्रयोग करना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमें देशहित में काम करने वाले लोगों को आगे लाना चाहिए ताकि हमारा देश मजबूत हो सके. संगठन मंत्री मनोज कुमार ने आगे कहा कि हमारा एक-एक वोट बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए हमें अपने वोट का प्रयोग बहुत सोच-समझकर करना चाहिए. ये चुनाव देश की रक्षा और देश की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण हैं। हमारा कर्तव्य है कि इस बार शत-प्रतिशत मतदान करें ताकि पूरे विश्व में हमारे देश के लोकतंत्र की एक अलग मिसाल कायम हो सके। मौके पर युवा प्रांत संयोजक अजय कुमार, जिला प्रमुख कमल किशोर, जिला प्रचार प्रमुख अमन खीवा, जिला युवा संयोजक हनी चौहान, नगर उपाध्यक्ष पवन कुमार, संजू कोहली, संजीव महाजन, मुनीस कुमार सारधा प्रमुख, राज कुमार कार्यकारिणी सदस्य आदि मौजूद थे इस अवसर थे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये