छत्र पंचायत मंगडियाल गांव की गुग्गा मंडलियों ने किया महिमा का गुणगान

 छत्र पंचायत मंगडियाल गांव की गुग्गा मंडलियों ने किया महिमा का गुणगान


उपमंडल जवाली के अंतर्गत लाहडू में गुग्गा मंडली गोगा जाहरवीर का गुणगान कर रही है बताते चलें तो

रखड़पुण्या से गुग्गा मंदिरों से गुग्गा जी की छत्र मंडलियां गुग्गा जी की महिमा का गुणगान करने को निकल पड़ी हैं। प्राचीनकाल से ही रखड़ पूर्णिमा के दिन से ही देव गुग्गा जाहरवीर के मंदिरों से गुग्गा मंडलियां गुग्गा जी का पावन छत्र उठाकर घर-घर, गांव-गांव जाकर गुग्गा जी की महिमा का गुणगान करके समस्त समाज को हर साल वर्षों से सुनाती आ रही हैं। छत्र पंचायत के मंगडियाल गांव के गुग्गा की मंडली के सदस्य ने बताया कि यह यात्रा हमारे गुरु देव स्वर्ण पठानिया,जय पठानिया की अगवाई मै निकाली गई है बताते चलें तो प्राचीन परंपरा के अनुसार गुग्गा जी के सेवक छत्र, ढोलक, चिमटा लेकर नंगे पांव गुग्गा नवमी तक गुग्गा महिमा गाकर लोगों को सुनाते हैं। गुग्गा मंदिरों से पहुंची इन टोलियों को लोग नमन करते है और अनाज, फल, नकद, वस्त्रादि दान स्वरूप भेंट करके अपने परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। वही प्रतेयक वर्ष की भांति इस बार भी 27 अगस्त गुग्गा नवमी तक यह यात्रा चलेगी ओर उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जवाली से अमित गुलेरिया की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग