आगामी गेहूं खरीद सीजन से पहले मंडियों में बढ़ाएं प्लेटफार्म: डीसी

 आगामी गेहूं खरीद सीजन से पहले मंडियों में बढ़ाएं प्लेटफार्म: डीसी


           बोले, किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए करें प्रेरित

              मजदूरों की स्वास्थ्य जांच करवाने के भी दिए निर्देश

     धर्मशाला  उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सचिव ए०पी०एम०सी० को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी खरीद सीजन में ए०पी०एम०सी० की मण्डियों में प्लेटफॉर्म को बढाया जाए तथा सभी मण्डियों के प्रवेश द्वार व चारदिवारी लगाई जाए ताकि आवारा पशुओं से अनाज को कोई नुकसान न हो सके। शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला कागड़ा में स्थित अनाज मण्डियों में गेहूं खरीद हेतु विभिन्न विभागों जिसमें खाद्य आपूर्ति विभाग, भारतीय खाद्य निगम, ए०पी०एम०सी० तथा कृषि विभाग के अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई।

   बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने स्थाई बिजली की व्यवस्था, शौचालय सुविधा तथा मण्डियों में भंडारण क्षमता को बढानें तथा रियाली मंडी में धर्मकांटा लगाने के निर्देश भी जारी किए। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय प्रबन्धक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम धर्मशाला को निर्देश दिए कि वे आगामी गेहूं खरीद सीजन से पहले सभी मजदूरी कार्य करने वाले मजदूरों की स्वास्थ्य जांच करवाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त किसानों में जागरूकता अभियान चलाएं, ताकि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपना पंजीकरण अनाज मण्डियों में करवा सके, और उन्हें अपनी फसल बेचने में कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त उन्हें निर्देशित किया कि वे उपमण्डलाधिकारी बैजनाथ के सहयोग से नई अनाज खरीद मंडी हेतु उचित स्थान का चयन करना सुनिश्चित करें।

इससे पहले जिला निंयत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति कांगड़ा द्वारा अनाज मण्डियों में भंडारण सम्बन्धित समस्याओं से अवगत करवाया तथा अनुरोध किया कि भंडारण क्षमता, व मूलभूत सुविधाओं को सदृड़ किया जाए, ताकि किसानों को अपना अनाज बेचने में कोई असुविधा न हो। इस बैठक में ए०पी०एम०सी० चेयरमैन श्री नरेंद्र मोंगरा, जिला नियंत्रक श्री पुरषोतम सिंह, उपनिदेशक, कृषि विभाग श्री कुलदीप धीमान, सचिव ए०पी०एम०सी० श्री दीक्षीत, क्षेत्रीय प्रबन्धक, हि०प्र०रा० ना०आ०नि० धर्मशाला श्री स्वर्ण सिंह, भारतीय खाद्य निगम से श्री मंयक कुमार ने बैठक में भाग 

लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग