छुट्टी पर घर लौट रहे हिमाचल प्रदेश के दो जवानों की सड़क हादसे में हुई मौत,एक घायल - Smachar

Header Ads

Breaking News

छुट्टी पर घर लौट रहे हिमाचल प्रदेश के दो जवानों की सड़क हादसे में हुई मौत,एक घायल

छुट्टी पर घर लौट रहे हिमाचल प्रदेश के दो जवानों की सड़क हादसे में हुई मौत,एक घायल 

तीनों फिरोजपुर स्थित 20वीं जो गार्ड रेजिमेंट में तैनात थे। तीनों सैनिक करवा चौथ पर छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे थे। सड़क हादसा पंजाब के रूपनगर-लुधियाना रोड पर चमकौर साहिब के पास हुआ। जिसमें कांगड़ा के कुलदीप कुमार और मंडी के धर्मेश सिंह के रूप में हुई तो वहीं सिरमौर का आशीष गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसका  श्री चमकौर साहिब अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल आशीष ने पुलिस को बताया कि वे तीनों फिरोजपुर स्थित 20वीं जो गार्ड रेजिमेंट में तैनात थे। यह दर्दनाक हादसा मारुति फ्रैंक्स कार और एक बोलेरो पिकअप के बीच हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस को पिकअप चालक प्रिंस ने बताया कि सैनिक की कार गलत साइड से आई और पिकअप से टकरा गई।

प्रिंस को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।


कोई टिप्पणी नहीं