कांग्रेस सरकार बच्चों में भेदभाव बढ़ा रही है: त्रिलोक कपूर का आरोप

कांग्रेस सरकार बच्चों में भेदभाव बढ़ा रही है: त्रिलोक कपूर का आरोप


 प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले मेधावी बच्चों को जयराम सरकार द्वारा लागू की गई लैपटॉप वितरण योजना को कांग्रेस सरकार द्वारा बंद करना बच्चों में भेदभाव पैदा करने वाला निर्णय है - त्रिलोक कपूर।

             उक्त शब्द भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने एन के पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घाड में आयोजित वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बच्चों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

            उन्होंने कहा कि पूर्व में रही जयराम ठाकुर जी की भाजपा सरकार में मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिए लैपटॉप देने की एक योजना धरातल पर उतारी थी, लेकिन दुर्भाग्यवश कांग्रेस की सुखविंद्र सिंह सुखु की सरकार ने इस योजना को सिर्फ सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को देने की घोषणा की। जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह सरकार बच्चों में ही भेदभाव को बढ़ाने का काम कर रही है।  

                 त्रिलोक कपूर ने कहा कि यह सौभाग्य है कि आज देश वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने पर वंदे मातरम की जयंती मना रहा है, यही नहीं इसी वर्ष लोह पुरुष, देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की भी जन्म जयंती को मोदी सरकार बड़े धूमधाम से मना रही है।

             कपूर ने कहा कि 15 नवंबर 2025 को, इसी महीने ही इस देश ने भगवान बिरसा मुंडा का जन्म जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया। 

              त्रिलोक कपूर ने जहां नन्हे बच्चों द्वारा इस कार्यक्रम में भव्य कल्चर नृत्य और नाटकों की भूरि भूरि प्रशंसा की वहीं उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य व अध्यापकों की भी पीठ थपथपाई कि जहां बच्चों को पढ़ना जरूरी होता है, वहीं स्कूलों में खेल प्रतियोगिताएं और कल्चर प्रोग्राम भी बच्चों के जीवन में अद्भुत विकास करते हैं।

           इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन संजय कपूर, एमडी राहुल कपूर, डायरेक्टर रजत कपूर, प्रधानाचार्य राजेश दीक्षित, भाजपा के जिला महामंत्री राजेश राणु, सचिव अमिता राणा, स्कूल के सभी प्राध्यापक और कर्मचारी, स्कूल के बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद रहे तथा स्कूल द्वारा त्रिलोक कपूर जी के हाथों से कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों को और कल्चर प्रोग्राम में भाग ले रहे बच्चों को मोमेंटो भेंट करके उन्हें बधाई भी दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग