शुष्क ठंड बढ़ा रही है सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या ।

 शुष्क ठंड बढ़ा रही है सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या ।


मनाली : ओम बौद्ध /

हाल के दिनों में क्षेत्र में शुष्क ठंड के प्रकोप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग इस मौसम की मार झेल रहे हैं, जिनमें लक्षण गंभीर रूप से दिखाई दे रहे हैं। बीएमओ नग्गर डॉक्टर कर्ण सिंह के अनुसार, तापमान में अचानक बढ़ोतरी व गिरावट और हवा में नमी की कमी के कारण लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है, जिससे वे आसानी से इन बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। शुष्क ठंड के कारण दमा, ब्रोंकाइटिस, एलर्जी और फेफड़ों के संक्रमण के मामले भी बढ़ सकते है । ऐसे में उन्होंने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी हैं, गर्म कपड़े पहनने, गुनगुना पानी पीने और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने या मास्क का प्रयोग करने का सुझाव दिया हैं। अगर आपको बुखार, सांस लेने में तकलीफ या गले में दर्द जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी जा रही है

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग