सरस्वती विद्या मंदिर रिवालसर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित

 सरस्वती विद्या मंदिर रिवालसर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित


रिवालसर : अजय सूर्या /

सरस्वती विद्या मंदिर रिवालसर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य एवं प्रदेश भाजपा सचिव प्रियंता शर्मा ने की।


कार्यक्रम में भारतीय नारी की शक्ति, करुणा, धैर्य, सहनशक्ति और समाज व राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय नारी केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि एक संपूर्ण चेतना है जो परिवार की आधारशिला, समाज की प्रेरणा और राष्ट्र की आत्मा मानी जाती है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता और करुणा का स्वरूप बताया गया है।


वक्ताओं ने कहा कि भारतीय महिला के भीतर अनेक अंतर्निहित गुण होते हैं जो संकट के समय प्रकट होकर परिवार, समाज और विश्व मानवता को मार्ग दिखाते हैं। प्राचीन काल की गार्गी, मैत्रेयी और अनसूया जैसी विदुषियों से लेकर आधुनिक युग की महिलाएँ—प्रशासन, उद्योग, कृषि, रक्षा और खेल सहित सभी क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवा रही हैं।


संयुक्त परिवार व्यवस्था, आहार-विहार की संयमित पद्धति, परंपराएँ, पर्व-त्योहार और पर्यावरण के प्रति दायित्व जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि इन सभी व्यवस्थाओं की आधारशिला भारतीय महिला है और वे इसे केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि धर्म मानकर निभाती हैं।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सोमा राणा, तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रिवालसर से बीके सोमा दीदी ने अपने विचार साझा किए।


अपने संबोधन में प्रियंता शर्मा ने कहा कि बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों का ज्ञान देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यालय में ऐसे कार्यक्रमों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।


इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य अनुपमा शर्मा सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों और अतिथियों को सप्तशक्ति संगम कार्ययोजना से संबंधित पुस्तकें भी वितरित की गईं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग