संदेश

'बल्क ड्रग पार्क' के लिए 225 करोड़ रुपये के सहायता अनुदान की पहली किस्त मिली केन्द्र से

चित्र
'बल्क ड्रग पार्क' के लिए 225 करोड़ रुपये के सहायता अनुदान की पहली किस्त मिली केन्द्र से  भाजपा एक फूटी कौड़ी नहीं दिला सकी लेकिन कांग्रेस ने केंद्र से आग्रह किया और पहली किश्त जारी हो गयी मुकेश ने कहा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 'बल्क ड्रग पार्क राष्ट्रीय महत्व की एक परियोजना है और राज्य के मौजूदा औषधि पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि लगभग 8000-10,000 करोड़ रुपये की निवेश क्षमता को ध्यान में रखते हुए और 15,000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसरों की अपेक्षा के साथ राज्य सरकार परियोजना को समय पर पूरा किया जाना सुनिश्चित करेगी। सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सरकार ने 15 फरवरी को हिमाचल प्रदेश बल्क ड्रग पार्क इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य कार्यान्वयन एजेंसी के तौर पर पंजीकृत कराया था। भाजपा एक फूटी कौड़ी नहीं दिला सकी लेकिन कांग्रेस ने केंद्र से आग्रह किया और पहली किश्त जारी हो गयी मुकेश ने कहा तो वहीं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को जारी एक बयान में कहा किे म...

ऊना के डेरा बाबा बड़भाग सिंह में होली पर्व पर प्रसिद्ध होला मोहल्ला मेला आज से शुरु

चित्र
ऊना के डेरा बाबा बड़भाग सिंह में होली पर्व पर प्रसिद्ध होला मोहल्ला मेला आज से शुरु  जिला प्रशासन द्वारा 9 मार्च तक आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध होला मोहल्ला मेले के प्रबंधों को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी हो गई हैं।इस मेले में विदेशों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं,  एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि मेले के दौरान ट्रकों, ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रालों में सवारियों ढोने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा. ऐसा करने वाले वाहनों पर हिमाचल प्रवेश द्वार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और आगे नहीं जाने दिया जाएगा, एसपी ऊना ने बताया कि इस संबंध में पंजाब के विभिन्न जिलों के आलाधिकारियों को भी पत्र लिख श्रद्धालुओं से मालवाहक वाहनों में सफर न करने का आहवान किया गया है। मेला क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस एवं होमगार्ड के करीब 1500 कर्मचारी तैनात किए गए है. वहीं, असमाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए मेला क्षेत्र में चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए गए हैं. मेला के दौरान आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन वाहनों की भी तैनाती की गई...

2925 रुपये सस्ता मिल रहा सोना, पूरे हफ्ते गोल्ड की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली

चित्र
2925 रुपये सस्ता मिल रहा सोना, पूरे हफ्ते गोल्ड की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली  IBJA की वेबसाइट के मुताबिक, 2 फरवरी 2023 को सोने का भाव अपने रिकॉर्ड हाई पर था. इस दिन गोल्ड का भाव 58,882 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया था. वहीं, इस समय पर गोल्ड का भाव 55,957 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है. अगर इस हिसाब से देखें तो सोने इस समय 2925 रुपये सस्ता मिल रहा है। इस समय सोना 2900 रुपये से भी ज्यादा सस्ता मिल रहा है. फरवरी महीने में सस्ती गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का आपके पास में अच्छा चांस है. आइए चेक करें इस पूरे हफ्ते गोल्ड की कीमतों में कितनी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 20 फरवरी को सोने का भाव 56,578 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर था. वहीं, 25 फरवरी को सोने के भाव 55,957 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर था तो इस हिसाब से पूरे हफ्ते सोने की कीमतों में 630 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर प...

राजकुमार रधाखड़ ने संभाला प्रभारी कोटला पुलिस चोंकी का कार्यभार

चित्र
राजकुमार रधाखड़ ने संभाला प्रभारी कोटला पुलिस चौंकी का कार्यभार  ज्वाली : पुलिस चौंकी कोटला में जिला चम्बा से सबंध रखने बाले राजकुमार जो विभाग में बतौर सब इंस्पेक्टर कार्यरत हैं ने कोटला में बतौर नए प्रभारी के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है।   राजकुमार ने बताया कि उनकी प्रमुखता दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए आह्वान किया जाएगा ताकि सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालक सुरक्षित रहें , आगामी कार्य की रूपरेखा बताते हुए राजकुमार ने कहा की जल्द ही पंचायत स्तर पर लोगों से बैठकें कर के नशा तस्करों की जानकारी ली जाएगी। और अफसरों के सहयोग से नशा माफियाओं, खनन माफियाओं पर नकेल कसी जाएगी। प्रभारी राजकुमार ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा कोटला बेलट के अंतर्गत आने बाली पंचायतों के स्थानीयों वासियों के लिए अपना निजी मोबाइल नम्बर (82197-19492) व कोटला पुलिस चोंकी का नम्बर (01893-236221)भी बताया ओर आह्वान किया कि अपने नजदीकी क्षेत्र में किसी भी आपराधिक घटना की सूचना दे सकते हैं तथा सूचना देने बाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। , यूथ कॉंग्...

धमेटा में शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर कुठेड़ा के एक ब्यक्ति को हिरासत में लेकर मामला किया दर्ज

चित्र
  धमेटा में शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर कुठेड़ा के एक ब्यक्ति को हिरासत में लेकर मामला किया दर्ज     फतेहपुर : वलजीत ठाकुर   पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ते कस्बा धमेटा में बीती रात शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर फतेहपुर पुलिस ने कुठेड़ा के एक ब्यक्ति को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है । एएसआई फतेहपुर अरुण कुमार शर्मा ने बताया बीती देर रात फतेहपुर पुलिस की टीम में शामिल हैड कांस्टेबल संजीब ,एचएचसी जगदेब बी ड्राईबर सुरेंद्र क्षेत्र की गश्त पर थे । इस दौरान पँचायत धमेटा उपप्रधान की शिकायत पर धमेटा स्थित गुरुद्वारा के समीप एक ब्यक्ति को शराब के नशे में हुड़दंग मचाने पर हिरासत में लिया गया है । बताया हुड़दंग के आरोप में हिरासत में लिए गए ब्यक्ति की पहचान सुभाष चंद स्पुत्र शुभकरण निबासी कुठेड़ा के रूप में हुई है ।

जिला चम्बा की पांगी घाटी का पारंपरिक जुकारू उत्सव जिला मुख्यालय चम्बा में हर्षोल्लास से मनाया

चित्र
जिला चम्बा की पांगी घाटी का पारंपरिक जुकारू उत्सव जिला मुख्यालय चम्बा में हर्षोल्लास से मनाया    चम्बा : जितेन्द्र खन्ना / जिला चम्बा की पांगी घाटी का पारंपरिक जुकारू उत्सव जिला मुख्यालय चम्बा में हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग चम्बा मंडल के अधिशासी अभियंता इंजीनियर जीत सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद घाटी के युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मुख्य अतिथि जीत सिंह ठाकुर ने उपस्थित लोगों को जुकारु उत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बीते कई दशकों से पांगी घाटी में जुकारू उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव में घाटी के लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त करते हैं।  उन्होंने सभी युवाओं को जीवन में सफल होने के लिए कठिन परिश्रम करने का मूल मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी युवा वर्ग इसी प्रकार एकजुट होकर अपनी संस्कृति को बढ़ावा दे तथा देश व विदेश में पांगी का नाम रोशन करें। इस दौरान पांगी कल्याण स...

जम्मू कश्मीर में फिर से कश्मीरी पंडित को मारी गोली

चित्र
जम्मू कश्मीर में फिर से कश्मीरी पंडित को मारी गोली पुलवामा जिले में आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित को गोली मार दी। घायल को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आतंकियों ने 40 साल के संजय शर्मा पर तब हमला किया जब वह पत्नी के साथ सुबह 10.30 बजे मार्केट जा रहे थे।  संजय अचान गांव के रहने वाले थे और बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर तैनात थे। अक्टूबर 2022 के बाद ये कश्मीर घाटी की पहली टारगेट किलिंग है। इससे पहले जम्मू के राजौरी के अपर डांगरी गांव में 1 जनवरी 2023 की शाम को 2 अनजान लोग घुस आए थे। उन्होंने पूछ-पूछकर हिंदुओं को गोली मारी। हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई थी।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: