संदेश

आपदा के समय राहत नहीं, वीआईपी प्रबंधन में व्यस्त रही कांग्रेस सरकार : त्रिलोक कपूर

चित्र
  आपदा के समय राहत नहीं, वीआईपी प्रबंधन में व्यस्त रही कांग्रेस सरकार : त्रिलोक कपूर धर्मशाला में सरकारी संसाधनों से चमकाए गए विश्राम गृह, लेकिन बोह के पीड़ित आज भी राहत को तरस रहे हैं : भाजपा धर्मशाला। भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदा की गंभीर मार झेल रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता आपदा प्रभावितों का पुनर्वास नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के दौरों के लिए सरकारी व्यवस्थाओं को चमकाना रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उसके लिए जनता का दर्द नहीं, बल्कि वीआईपी संस्कृति अधिक महत्वपूर्ण है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि बोह और आसपास के क्षेत्रों में आपदा से प्रभावित परिवार आज भी राहत, पुनर्वास और मूलभूत सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जिन लोगों के घर, खेत और आजीविका प्रभावित हुई, उन्हें केवल आश्वासन दिए गए, जबकि सरकार का पूरा ध्यान मुख्यमंत्री और मंत्रियों के स्वागत की तैयारियों में लगा रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की संवेदनहीनता का...

जयसिंहपुर कॉलेज में एनएसएस इकाई द्वारा 'भांग उखाड़ो अभियान' का सफल आयोजन

चित्र
जयसिंहपुर कॉलेज में एनएसएस इकाई द्वारा 'भांग उखाड़ो अभियान' का सफल आयोजन कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज दिनांक 27/07/2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान से स्वच्छता अभियान के तहत 'भांग उखाड़ो कार्यक्रम' का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में प्राकृतिक रूप से उगी हुई भांग व अन्य झाड़ियों को उखाड़ा। एनएसएस स्वयंसेवकों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय प्रो. अरुण चंद्र तथा सभी शिक्षक व गैर -शिक्षक वर्ग ने इस श्रमदान में बढ़- चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के इस प्रयास की सराहना करते हुए सभी स्वयंसेवकों से समाज सेवा, स्वच्छता एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का ...

कंसा डम्पिंग साइट मामले पर पूर्व प्रधान एवं पूर्व पार्षद सुमन चौधरी का बयान

चित्र
  कंसा डम्पिंग साइट मामले पर पूर्व प्रधान एवं पूर्व पार्षद सुमन चौधरी का बयान नेरचौक : अजय सूर्या / बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा डम्पिंग साइट मामले को लेकर पूर्व प्रधान एवं पूर्व पार्षद सुमन चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डम्पिंग साइट से क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कूड़ा प्रबंधन में कथित अनियमितताओं के कारण आसपास के गांवों में दुर्गंध, प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में रोष है। सुमन चौधरी ने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके और यदि कहीं लापरवाही या नियमों का उल्लंघन हुआ है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि डम्पिंग साइट का वैज्ञानिक तरीके से संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की...

हवलदार नरेश कुमार गौतम का निधन: ज्वाली के भरमाड़ गांव में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

चित्र
  हवलदार नरेश कुमार गौतम का निधन: ज्वाली के भरमाड़ गांव में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार भरमाड़ : राजेश कतनौरिया /  ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के निवासी एवं डीएससी (Defence Security Corps) में कार्यरत हवलदार नरेश कुमार गौतम (55) का ब्रेन हैमरेज के कारण निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। दिवंगत के बड़े भाई दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि 22 जुलाई को ग्वालियर से फोन आया था कि नरेश कुमार को अचानक ब्रेन हैमरेज हो गया है। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य ग्वालियर के लिए रवाना हो गए। वहां सेना के अधिकारियों ने उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल (एमएच) ग्वालियर पहुंचाया, जहां नरेश कुमार वेंटिलेटर पर भर्ती थे। पांच दिनों तक उपचार चलने के बाद उन्होंने सोमवार सुबह करीब सात बजे अंतिम सांस ली। नरेश कुमार गौतम वर्ष 2000 में टेरिटोरियल आर्मी (टीए) में भर्ती हुए थे और वर्ष 2008 में सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद उन्होंने 16 अगस्त 2009 को डीएससी (Defence Security Corps) जॉइन की और तब से देश की सेवा में कार्यरत थे। अपने पीछे वे पत्नी रेणु ...

चिट्टा तस्करों की सूचना देने वालों को ₹5100 का इनाम, डहणू ग्रामसभा के ऐतिहासिक फैसले

चित्र
 चिट्टा तस्करों की सूचना देने वालों को ₹5100 का इनाम, डहणू ग्रामसभा के ऐतिहासिक फैसले अजय सूर्या रिवालसर: नशे के खिलाफ जनभागीदारी को मजबूत बनाने और सामाजिक सुधारों की दिशा में डहणू ग्राम पंचायत की ग्रामसभा में कई महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। पंचायत ने निर्णय लिया है कि चिट्टा तस्करों की सूचना देकर उनकी गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को ₹5100 का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। पंचायत प्रधान देवेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाने के लिए भी अहम फैसले लिए गए। ग्रामसभा ने तय किया कि खुशी के आयोजनों में ट्रांसजेंडर समुदाय को दिए जाने वाले नेग की अधिकतम राशि ₹1100 होगी, ताकि मनमानी वसूली पर रोक लगाई जा सके। इसके साथ ही ग्रामसभा ने श्मशान घाट में प्रचलित कफन (चोली) चढ़ाने की परंपरा समाप्त करने का निर्णय लिया। पंचायत का मानना है कि हजारों रुपये मूल्य का कपड़ा जलाने के बजाय वही राशि मृतक के जरूरतमंद परिजनों की आर्थिक सहायता के रूप में देना अधिक मानवीय और उपयोगी होगा। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ...

सावन के दूसरे सोमवार पर 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजा रिवालसर, ऐतिहासिक शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

चित्र
 सावन के दूसरे सोमवार पर 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजा रिवालसर, ऐतिहासिक शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब अजय सूर्या रिवालसर । पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को धार्मिक नगरी रिवालसर शिवभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आई। सुबह की पहली किरण के साथ ही ऐतिहासिक शिव मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। मंदिरों में पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा संपन्न करवाई गई, जिससे वातावरण और अधिक आध्यात्मिक हो उठा। रिवालसर स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर के अलावा शक्तिपीठ लक्ष्मी नारायण मंदिर, बाबा लोमश ऋषि मंदिर तथा बाबा ध्वजधारी मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजा...

राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के 'समान अवसर सेल' ने 'छात्रवृत्ति समिति' ने छात्रों के लिए एक किया कार्यक्रम

चित्र
 राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के 'समान अवसर सेल' ने 'छात्रवृत्ति समिति' ने  छात्रों के लिए एक  किया कार्यक्रम          (नूरपुर विनय महाजस)                                    राजकीय आर्य  महाविद्यालय नूरपुर के 'समान अवसर सेल' ने महाविद्यालय की 'छात्रवृत्ति समिति' के साथ मिलकर छात्रों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका मकसद उन्हें उपलब्ध विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में जानकारी देना था। इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र शामिल हुए। 'समान अवसर सेल' के संयोजक डॉ. राकेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान, रिसोर्स पर्सन श्रीमती शशि बाला और श्रीमती अलका ने छात्रों को संबोधित किया और केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।रिसोर्स पर्सन ने छात्रों को विशेष रूप से उन छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में जानकारी दी जो उनके लिए उपलब्ध हैं, जैसे ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: