संदेश

रक्षा बंधन पर मनरेगा मजदूरों को भी चाहिए छुट्टी वह भी मजदूरी के साथ

चित्र
  रक्षा बंधन पर मनरेगा मजदूरों को भी चाहिए छुट्टी वह भी मजदूरी के साथ  फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / रक्षा बंधन पर हिमाचल सरकार ने पहली बार सभी पुरुष व महिला कर्मचारियों के लिए छुट्टी घोषित की है जिसपर सभी कर्मचारी काफ़ी खुश है व सरकार का आभार जता रहे हैं लेकिन मनरेगा मजदूर रक्षा बंधन के दिन उदास दिखे. फतेहपुर पंचायत के मनरेगा मजदूरों ने बताया अगर वह दिहाड़ी नहीं लगाएंगे तो उन्हें चूल्हा जलाना मुश्किल हो जाएगा इसलिए वह आज दिहाड़ी लगाने निकले है. वहीं मनरेगा मजदूरों के साथ -साथ बार्ड सदस्य व प्रधान करनेल सिंह ने सरकार से अपील की है कि रक्षा बंधन के दिन मनरेगा मजदूरों को भी छुट्टी दी जाए साथ ही छुट्टी के साथ -साथ मजदूरी भी दी जाए ताकि गरीब मजदूर त्योहार मनाने के साथ -साथ परिवार का पालन पोषण भी कर सकें

युवा शक्ति ही विकसित भारत की आधारशिला — प्रो. अनूपमा सिंह

चित्र
  युवा शक्ति ही विकसित भारत की आधारशिला — प्रो. अनूपमा सिंह मंडी : अजय सूर्या / नोबल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में “भारत का भविष्य और युवाओं की भूमिका” विषय पर एक सार्थक एवं संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, उद्यमिता, आत्मनिर्भरता, रोजगार सृजन और विकसित भारत के संकल्प जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रो. अनूपमा सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का भविष्य उसकी युवा शक्ति पर निर्भर है। युवाओं को केवल नौकरी पाने की मानसिकता तक सीमित न रहकर नए अवसर पैदा करने, उद्यमिता अपनाने और दूसरों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर युवा ही आत्मनिर्भर समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव रख सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अपनी प्रतिभा, रुचि और क्षमताओं को पहचानें तथा पारंपरिक करियर विकल्पों के साथ-साथ स्टार्टअप, स्वरोजगार, नवाचार और उद्यमिता की संभावनाओं पर भी विचार कर...

15 दिन में पेयजल-बिजली की समस्या दूर नहीं हुई तो उग्र आंदोलन

चित्र
  15 दिन में पेयजल-बिजली की समस्या दूर नहीं हुई तो उग्र आंदोलन जिला परिषद सदस्य डिंपल सैनी की अगुवाई में ग्रामीणों ने विभागों के खिलाफ जताया रोष नेरचौक : अजय सूर्या /  बल्ह विधानसभा क्षेत्र के घटटा, कुम्मी और साथ लगते छातड़ू गांव में पेयजल और बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। जिला परिषद सदस्य डिंपल सैनी की अगुवाई में ग्रामीणों ने संबंधित विभागों के खिलाफ विरोध जताते हुए समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने विभागों को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। विरोध की सूचना मिलने पर आईपीएच और बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले करीब पांच वर्षों से बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है। बिजली की तारों में बार-बार शॉर्ट सर्किट होने के कारण कई बार चार से पांच दिन तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। कई स्थानों पर पेड़ों के साथ तारें छू रही हैं, जिससे हादसे ...

इग्नू चंबा केंद्र की अपील: अंतिम समय की भीड़ से बचें, 31 अगस्त से पहले करें ऑनलाइन आवेदन

चित्र
  इग्नू चंबा केंद्र की अपील: अंतिम समय की भीड़ से बचें, 31 अगस्त से पहले करें ऑनलाइन आवेदन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। इग्नू ने विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है। यह जानकारी देते हुए इग्नू अध्ययन केंद्र चंबा के समन्वयक मनीष वर्मा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक प्रवेश के लिए आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इग्नू देश के लाखों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं लचीली शिक्षा उपलब्ध करा रहा है, जिससे नौकरीपेशा, गृहिणी तथा दूरदराज क्षेत्रों के छात्र भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। मनीष वर्मा ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने बताया कि प्रवेश से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए छात्र इग्नू अध्ययन केंद्र चंबा से संपर्क कर सकते हैं।...

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

चित्र
नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं, परिवार ने  काफी प्रयासों के बाद आधी रात के बाद गुमशदी की रिपोर्ट लिखवाई राघव की (नूरपुर :विनय महाजन) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के नूरपुर वार्ड नंबर 3 के निवासी राघव पुत्र राकेश कुमार(24) का शव  अपर चौगान बाजार में स्थित अपनी ही दुकान में मिलने के बाद क्षेत्र में अनेको  प्रकार की चर्चाएं चर्चित है कि राघव पुत्र राकेश कुमार कुछ दिन से गायब था l  इस  सूचना से शहर क्षेत्र में शोक की लहर पनपी l सूत्रों के मुताबिक 28 अगस्त 26 को रात  लगभग 12वजे के वाद परिवार के लोगों ने राघव की  गुमशुदा होने की शिकायत थाने में दर्ज करवाई l शिकायतकर्ता राकेश कुमार निवासी वार्ड नंबर 3 की शिकायत पर आधी रात पुलिस की टीम गुमशुदा राघव को ढूंढने के लिए निकली मोबाइल लोकेशन के आधार पर काफी प्रयास किया गया लेकिन पुलिस इस मामले में कामयाब नहीं हुई फिर ल लोगों के द्वारा मिले सहयोग से पुलिस ने इस विषय में राघव का शव अपर चौगान  में जहां पर वह किराए की दुकान मे  रेडीमेड का काम  करता था। ...

पालमपुर कॉलेज में 70 NSS स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

चित्र
  पालमपुर कॉलेज में 70 NSS स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय, पालमपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में 70 NSS स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की और इसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में योगदान दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज सूद ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वच्छता किसी एक अभियान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने NSS स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। अभियान का आयोजन NSS कार्यक्रम अधिकारियों प्रो. राजीव भोरिया एवं प्रो. पूजा के नेतृत्व में किया गया। स्वयंसेवकों ने टीम भावना और अनुशासन के साथ परिसर से कूड़ा-कचरा एकत्र कर विभिन्न स्थानों की सफाई की तथा परिसर को व्यवस्थित बनाया। कार्यक्रम अधिकारियों ने स्वयंसेवकों के सहयोग, अनुशासन और समर्पण की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी सामाजिक सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में स...

मेटा का ऐतिहासिक कदम,आधी रात से सुबह 6 बजे तक बैन

चित्र
मेटा का ऐतिहासिक कदम,आधी रात से सुबह 6 बजे तक बैन, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए सख्त नियम और अरबों डॉलर का समझौता सोशल मीडिया के अत्यधिक इस्तेमाल और बच्चों पर इसके पड़ने वाले मानसिक दुष्प्रभावों को रोकने के लिए मेटा (Meta) ने एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है। अमेरिकी राज्यों के साथ हुए एक बड़े कानूनी समझौते के बाद कंपनी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर नाबालिगों के लिए कई कड़े सुरक्षा प्रावधानों की घोषणा की है।   इस नई व्यवस्था के तहत बच्चों की डिजिटल आदतें और प्लेटफॉर्म के फीचर्स पूरी तरह बदलने जा रहे हैं।   मुख्य बिंदु एवं नए नियम आधी रात से सुबह 6 बजे तक बैन (Night-Time Restriction): बच्चों को नींद की कमी और सोशल मीडिया की लत से बचाने के लिए रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक नाबालिगों (18 वर्ष से कम उम्र के यूजर्स) के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम का एक्सेस प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वे प्लेटफॉर्म पर कंटेंट देखने या पोस्ट करने से रोकेंगे।   लाइक्स और रिएक्शन काउंट का हटना (Removal of Likes): नाबालिगों द्वारा शेयर किए गए पोस्ट पर मिलने वाले 'लाइक काउंट' और 'रिएक्शन' क...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: