संदेश

विद्युत बोर्ड पेंशनर्ज फोरम फतेहपुर इकाई की मासिक बैठक आयोजित

चित्र
  विद्युत बोर्ड पेंशनर्ज फोरम फतेहपुर इकाई की मासिक बैठक आयोजित पेंशनरों के लंबित एरियर का एकमुश्त भुगतान करने की उठाई मांग फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर्ज फोरम इकाई फतेहपुर की मासिक बैठक रविवार को शिवा पैलेस फतेहपुर में इकाई अध्यक्ष मोहिंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में करीब 85 पेंशनरों ने भाग लिया। इकाई सचिव कुलजीवन डोगरा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक के प्रारंभ में जिला महासचिव विजय भंडारी के युवा पुत्र के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई। बैठक में पवन कुमार, विजय कुमार, राम लाल, कृपाल सिंह, कुलवंत सिंह, डी.वी. कपूर, वीर सिंह ठाकुर तथा मोहिंदर सिंह सहित अन्य सदस्यों ने पेंशनरों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखे। बैठक में बताया गया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर कर्मचारी संघ द्वारा बोर्ड प्रबंधन ...

जसूर में सेटल राइट इमिग्रेशन कार्यालय का शुभारंभ

चित्र
  जसूर में सेटल राइट इमिग्रेशन कार्यालय का शुभारंभ ज्वाली : राजेश कतनौरिया /  उपमंडल नूरपुर के जसूर स्थित जवाली रोड पर सेटल राइट इमिग्रेशन कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यालय का उद्घाटन पूर्ण सिंह गुलेरिया ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे। सेटल राइट इमिग्रेशन के मालिक उदयबीर सिंह गुलेरिया ने बताया कि कार्यालय के खुलने से नूरपुर क्षेत्र के लोगों को इमिग्रेशन संबंधी सेवाओं के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा-चंबा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी इस कार्यालय का विशेष लाभ मिलेगा। उदयबीर सिंह गुलेरिया ने क्षेत्रवासियों से उपलब्ध सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यालय खोलने का मुख्य उद्देश्य लोगों को इमिग्रेशन संबंधी सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें इन सेवाओं के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों का रुख न करना पड़े। उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।...

बच्चों को केवल प्रतियोगिताओं के समय नहीं, पूरे वर्ष खेलों से जोड़ें शिक्षक: प्रो. चन्द्र कुमार

चित्र
  बच्चों को केवल प्रतियोगिताओं के समय नहीं, पूरे वर्ष खेलों से जोड़ें शिक्षक: प्रो. चन्द्र कुमार  नूरपुर : विनय महाजन /  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ द्वारा आयोजित ज्वाली जोन की अंडर-19 छात्राओं की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ आज कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने किया। प्रतियोगिताएं 6 से 8 सितंबर तक आयोजित की जा रही हैं, जिनमें 28 विद्यालयों की 258 खिलाड़ी कबड्डी, वॉलीबॉल, चेस, बैडमिंटन तथा खो-खो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।  इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं फिट विद्यार्थी ही जीवन में सफलता की ओर आगे बढ़ सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों का किसी न किसी खेल गतिविधि में नियमित रूप से भाग लेना जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि विद्यार्थियों को केवल वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं से कुछ दिन पहले ही खेलों का अभ्यास करवाने के बजाय पूरे वर्ष स्कूलों में नियमित रूप से खेल गतिविधियां करवाई जाएं, ताकि बच्चों में खेलों के प्रति रुचि विकसित होने के साथ-साथ उनकी शारीरिक क्षमता और खेल प...

मानवीय गुणों के विकास के लिए जीवन में पूर्ण सतगुरु का होना आवश्यक : स्वामी हरीशानंद जी

चित्र
  मानवीय गुणों के विकास के लिए जीवन में पूर्ण सतगुरु का होना आवश्यक : स्वामी हरीशानंद जी नूरपुर : विनय महाजन /  दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के स्थानीय बौड़ नूरपुर आश्रम में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम एवं भजन संकीर्तन का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा रमन जी द्वारा सुमधुर भजनों के गायन से हुआ। भजनों की आध्यात्मिक धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।इस अवसर पर श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी हरीशनंद जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के अनुसार जब-जब धर्म की हानि होती है और अधर्म का प्रभाव बढ़ता है, तब भगवान अवतार धारण करते हैं। भगवान के अवतार लेने का परम उद्देश्य धर्म की स्थापना करना तथा मानव समाज को सत्य, सदाचार और आध्यात्मिक मार्ग की ओर अग्रसर करना होता है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य बाहरी रूप से तो अत्यधिक प्रगति कर रहा है, लेकिन अपने वास्तविक मानवीय मूल्यों से दूर होता जा रहा है। धर्म से विमुखता के कारण मनुष्य के भीतर प्रेम, करुणा, दया, सहनशीलता, सत्य एवं सद्भाव जैसे मानवीय ...

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने लिया 5,000 पौधे लगाने का संकल्प

चित्र
  नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने लिया 5,000 पौधे लगाने का संकल्प नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणबीर सिंह निक्का ने क्षेत्र में 5,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने साथियों के साथ पौधरोपण अभियान को आगे बढ़ाते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। विधायक रणबीर सिंह निक्का ने कहा कि उनके लिए राजनीति केवल चुनाव और भाषणों तक सीमित नहीं है, बल्कि जनसेवा का वास्तविक अर्थ समाज के लिए निरंतर कार्य करना और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की नींव तैयार करना है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के बुजुर्ग भी लंबे समय से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रहे हैं और समाजसेवा की भावना उन्हें पारिवारिक विरासत के रूप में मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी समाजसेवा को व्यापार का माध्यम नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमें शुद्ध हवा प्रदान करने के साथ-साथ पर्यावरण के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पहाड़ हमारी पहचान हैं और प्रकृति हमें जीवन के साथ-साथ मानसिक शांति ...

धमेटा में अंडर 19 गर्ल्स टूर्नामेंट का हुआ शुभारम्भ, विधायक रहे मुख्यतिथि

चित्र
  धमेटा में अंडर 19 गर्ल्स टूर्नामेंट का हुआ शुभारम्भ, विधायक रहे मुख्यतिथि फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / उपमंडल फतेहपुर के तहत पड़ते रावमापा धमेटा में रविवार से अंडर 19 गर्ल्स टूर्नामेंट का शुभारम्भ हो गया. जिस दोरान फतेहपुर विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड उपाध्यक्ष भबानी सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की. उक्त टूर्नामेंट तीन दिन तक चलेगा. वहीं टूर्नामेंट में भिन्न -भिन्न 18 स्कूलों की 164 छात्रा खिलाडी हिस्सा लें रही है. वहीं टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से मुस्तेद दिखा, वहीं टूर्नामेंट के शुभ अबसर पर विधायक भबानी सिंह पठानिया ने ध्वजारोहण किया . इस मौक़े पर जिला परिषद सदस्य रघुबीर पठानिया, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव बकील राणा, प्रधान समकड़ संजीव पराशर,स्थानीय स्कूल प्रशासन, भिन्न -भिन्न स्कूलों से आये अध्यापक व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे 

नडाई मारपीट व एससी/एसटी एक्ट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

चित्र
  नडाई मारपीट व एससी/एसटी एक्ट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर पुलिस ने आपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नडाई क्षेत्र में मारपीट, वाहन को नुकसान पहुंचाने और कथित जातिसूचक शब्दों के प्रयोग से जुड़े मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जिला नूरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी वर्मा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि 29 अगस्त 2026 को गांव नडाई, डाकघर कंडवाल क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने, उसके वाहन को नुकसान पहुंचाने तथा कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना नूरपुर में मुकदमा संख्या 220/2026, दिनांक 30 अगस्त 2026 दर्ज किया गया। मामले में बीएनएस की धाराओं 332(c), 324(4), 304(2), 351(2), 3(5) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(r) और 3(1)(s) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशव सिंह उर्फ विशु (20) पुत्र बलबीर सिंह...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: