संदेश

रिवालसर में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, धार में पांचवां गणपति महोत्सव संपन्न

चित्र
  रिवालसर में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, धार में पांचवां गणपति महोत्सव संपन्न रिवालसर : अजय सूर्या / रिवालसर के धार क्षेत्र में पांचवां गणपति महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में धूमधाम से संपन्न हुआ। पिछले पांच वर्षों से गुलशन गुप्ता अपने निवास स्थान पर गणेश महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। महोत्सव के दौरान दिन-रात भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। गुलशन गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष भी गणपति महोत्सव के आयोजन में महिला मंडलों सहित स्थानीय गायकों ने सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान गणेश की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। महोत्सव की पूर्णाहुति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने धार स्थित गुलशन गुप्ता के निवास से रिवालसर झील की परिक्रमा की। झील की परिक्रमा पूरी करने के बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र झील में अभिषेक किया और वापस धार पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’ के जयघोष लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना क...

रिवालसर में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, बच्चों ने एक स्वर में किया सामूहिक गायन

चित्र
  रिवालसर में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, बच्चों ने एक स्वर में किया सामूहिक गायन रिवालसर : अजय सूर्या /  विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर ‘नमामि भारतम्, वन्दे मातरम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर रिवालसर की ओर से शिव भवन, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रिवालसर में किया गया। कार्यक्रम में बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत ‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई। 25 सितंबर को सुबह 11 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों, शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने एक स्वर में ‘वन्दे मातरम्’ का गायन कर पूरे परिसर को राष्ट्रभक्ति के भाव से भर दिया। स्कूल के मुख्य प्रवक्ता पद्म नाभ ने मुख्य अतिथि विधायक इंद्र सिंह गांधी का शॉल और हिमाचली टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए स्कूल के बच्चों के लिए 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यार्थियों...

लक्ष्मीनाथ मंदिर के शहनाई और नगाड़ा वादकों के मानदेय का मुद्दा उठा

चित्र
  लक्ष्मीनाथ मंदिर के शहनाई और नगाड़ा वादकों के मानदेय का मुद्दा उठा डॉ. राजेश सहगल ने प्रशासन से पारंपरिक कलाकारों के मानदेय में वृद्धि की मांग की चंबा : जितेन्द्र खन्ना / चंबा। लक्ष्मीनाथ मंदिर में आरती और पूजा के दौरान शहनाई एवं नगाड़ा वादन की सदियों पुरानी परंपरा को बनाए रखने वाले पारंपरिक कलाकारों की आर्थिक स्थिति का मुद्दा सामने आया है। पुरातत्वविद एवं स्थानीय निवासी डॉ. राजेश सहगल ने जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन से इन कलाकारों के मानदेय पर गंभीरता से विचार करने की मांग की है। डॉ. सहगल के अनुसार लक्ष्मीनाथ मंदिर में शहनाई और नगाड़ा वादन केवल संगीत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मंदिर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। उनके अनुसार रियासत काल से ही विभिन्न आरतियों और पूजा के अवसरों पर इन वाद्य यंत्रों के वादन की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने कहा कि मंदिर में मंगल आरती, श्रृंगार आरती, भोग आरती, संध्या आरती और शयन आरती के दौरान शहनाई तथा नगाड़े का वादन किया जाता है। भारतीय मंदिर परंपरा में अलग-अलग समय और अवसरों के अनुरूप संगीत एवं वाद्य वादन ...

गोल्ड मेडल जीतकर मनजोत ने बढ़ाया आधुनिक पब्लिक स्कूल का गौरव

चित्र
  गोल्ड मेडल जीतकर मनजोत ने बढ़ाया आधुनिक पब्लिक स्कूल का गौरव अंडर-19 कुश्ती के 92 किलोग्राम भार वर्ग में नूरपुर जोन में हासिल किया प्रथम स्थान, जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन जसूर : राकेश शर्मा /  अंडर-19 कुश्ती प्रतियोगिता के 92 किलोग्राम भार वर्ग में आधुनिक पब्लिक स्कूल के छात्र मनजोत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नूरपुर जोन में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मनजोत का चयन अब जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मनजोत की इस उपलब्धि से आधुनिक पब्लिक स्कूल में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता के बाद विद्यालय पहुंचने पर आधुनिक परिवार के सदस्यों ने मनजोत का भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया। विद्यालय के स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने मनजोत को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाध्यापक सुशवीन पठानिया एवं निर्मल ठाकुर सहित विद्यालय परिवार ने फूल-मालाओं से मनजोत का स्वागत किया और उनकी सफलता पर खुशी व्यक्त की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि मनजोत की यह उपलब्धि अन्य वि...

गोल्डन गर्ल उड़नपरी सीमा का एक और गोल्डन धमाका, एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

चित्र
  गोल्डन गर्ल उड़नपरी सीमा का एक और गोल्डन धमाका, एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक चंबा : जितेन्द्र खन्ना / जापान। 20वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन जापान के आइची-नागोया में किया गया। प्रतियोगिता में भारत की ओर से 10,000 मीटर दौड़ में हिस्सा लेते हुए भारतीय धाविका सीमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। सीमा की इस उपलब्धि से एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन हुआ है। उनकी इस सफलता को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि 16 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एशियन स्तर की महिला 10,000 मीटर दौड़ में भारत ने पदक हासिल किया है। सीमा के शानदार प्रदर्शन पर देशभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। उनकी इस उपलब्धि ने भारतीय एथलेटिक्स में नई उम्मीद और उत्साह पैदा किया है। पूरे भारत की ओर से सीमा को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

श्री हरि कथा आत्म जागृति का दिव्य साधन : स्वामी विज्ञानानंद

चित्र
  श्री हरि कथा आत्म जागृति का दिव्य साधन : स्वामी विज्ञानानंद नूरपुर : विनय महाजन /  दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से स्थानीय पैलेस में पांच दिवसीय श्री हरि कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिन संस्थान की ओर से दिव्य गुरु आशुतोष महाराज के शिष्य एवं कथा व्यास स्वामी विज्ञानानंद जी ने ‘श्री हरि कथा महात्म्य’ विषय पर श्रद्धालुओं को प्रेरणादायी प्रवचन दिए। स्वामी विज्ञानानंद ने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य बाहरी सुख-सुविधाओं के पीछे भागते हुए मानसिक तनाव, अशांति और अनेक परेशानियों से घिरता जा रहा है। ऐसे समय में भगवान की कथा मानव जीवन को सही दिशा देने के साथ आत्मिक शांति का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि श्री हरि कथा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि आत्म जागृति का दिव्य साधन है। जब मनुष्य श्रद्धा और भक्ति भाव से भगवान की कथा का श्रवण करता है तो उसके अंतर्मन के विकार दूर होने लगते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। स्वामी विज्ञानानंद ने कहा कि संत-महापुरुषों ने सदैव कथा और सत्संग के माध्यम से मानवता को ईश्वर से जोड़ने का प्रयास किया है। उ...

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, लंबित मामलों को लेकर हुई चर्चा

चित्र
  पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, लंबित मामलों को लेकर हुई चर्चा नूरपुर : विनय महाजन /  पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन एवं संयुक्त फ्रंट के राज्य प्रधान आत्मा राम शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 21 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बैठक के दौरान प्रदेश के पेंशनरों से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों को प्रभावी ढंग से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल की ओर से पेंशनरों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। इस पर मुख्यमंत्री ने पेंशनरों के मामलों को लेकर सरकार की ओर से जल्द समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में हिमाचल प्रदेश प्राचार्य एवं निरीक्षण अधिकारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त अधिकारी पीसी विश्वकर्मा भी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि बैठक में पेंशनरों के एरियर सहित अन्य मांगों को लेकर चर्चा हुई। पीसी विश्वकर्मा के अनुसार, सरकार की ओर से बताया गया कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के एरियर का पूरा भुगतान किया जाएगा, जबकि प्रथम ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: