मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन से समाज ने खोया अनुभवी व्यक्तित्व भवानी सिंह पठानिया
मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन से समाज ने खोया अनुभवी व्यक्तित्व भवानी सिंह पठानिया (नूरपुर:-विनय महाजन) नूरपुर फतेहपुर के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने शाहपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी स्मृतियों को नमन किया l भवानी सिंह पठानिया ने मेजर मनकोटिया के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से सार्वजनिक जीवन में एक अनुभवी व्यक्तित्व की कमी महसूस होगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की