संदेश

मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन से समाज ने खोया अनुभवी व्यक्तित्व भवानी सिंह पठानिया

चित्र
 मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन से समाज ने खोया अनुभवी व्यक्तित्व  भवानी सिंह पठानिया  (नूरपुर:-विनय महाजन)                                   नूरपुर फतेहपुर के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने शाहपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी स्मृतियों को नमन किया l भवानी सिंह पठानिया ने मेजर मनकोटिया के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से सार्वजनिक जीवन में एक अनुभवी व्यक्तित्व की कमी महसूस होगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की

नूरपुर में भाजपा की बूथ बैठकें संपन्न, 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा

चित्र
  नूरपुर में भाजपा की बूथ बैठकें संपन्न, 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर दिया जोर नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के गेही, लगोड़, जसूर और बदूही ग्राम केंद्रों में भाजपा की संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में नूरपुर प्रभारी सुरेश चंदेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठकों की अध्यक्षता भाजपा विधायक रणवीर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना पार्टी की प्राथमिकता है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक रणवीर सिंह ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सत्ता से बाहर करना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एक...

नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई, 9 माह में 175 आरोपी गिरफ्तार

चित्र
  नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई, 9 माह में 175 आरोपी गिरफ्तार 103 एनडीपीएस मामले दर्ज, 29.95 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने को मंजूरी; 210 शिक्षण संस्थानों के 15,234 विद्यार्थियों को किया जागरूक नूरपुर : विनय महाजन / पुलिस जिला नूरपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जनवरी से सितंबर 2026 तक नौ माह के दौरान पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 103 मामले दर्ज कर 175 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई करते हुए 17 मामलों में कुल 29 करोड़ 95 लाख 92 हजार 857 रुपये की संपत्ति जब्त करने के लिए सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी प्राप्त की गई है। पुलिस ने कार्रवाई के साथ-साथ युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया है। पुलिस जिला नूरपुर के एएसपी धर्म चंद वर्मा के अनुसार, दर्ज 103 मामलों में हेरोइन के 71, चरस के 29, चूरा-पोस्त के दो और अफीम का एक मामला शामिल है । इन मामलों में गिरफ्तार किए गए 175 आरोपियों में 160 पुरुष और 15 महिलाएं हैं। हेरोइन, चरस और अफीम समेत मादक पदार्...

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना का किया लोकार्पण

चित्र
 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना का किया लोकार्पण कैंथली-भटूंई एम्बुलेंस मार्ग का बिहाली-सैला तक होगा विस्तार जून 2027 तक भटियात में 900 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लक्ष्य: कुलदीप सिंह पठानिया चंबा विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर जून 2027 तक लगभग 900 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय होगी। विधानसभा अध्यक्ष आज ग्राम पंचायत मलुंड़ा के तहत 58 लाख की धनराशि से नवनिर्मित पेयजल योजना का लोकार्पण करने के पश्चात कैंथली गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, विद्युत, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवाओं सहित विभिन्न आवश्यक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है।  विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा भटियात क्षेत्र में वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान जून 2027 तक जल शक्ति विभाग के अंतर्गत...

कांगड़ा के कस्बा पुन्नर गाँव के डॉ. अभिषेक शर्मा ने रचा सफलता का नया इतिहास :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

चित्र
 कांगड़ा के कस्बा पुन्नर गाँव के डॉ. अभिषेक शर्मा ने रचा सफलता का नया इतिहास :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक लगातार चौथी बार विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में डॉ॰ अभिषेक शर्मा ने पुन्नर का ही नहीं अपितु पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम ‌रोशन किया है।   प्रतिभा, परिश्रम, दृढ़ संकल्प और निरंतर शोध साधना के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले डॉ. अभिषेक शर्मा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने बेहद प्रसन्नता व्यक्त की है।  पूर्व विधायक ने कहा स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University) और एल्सेवियर (Elsevier) से संबद्ध इस प्रतिष्ठित वैश्विक सूची में लगातार चार वर्षों तक स्थान प्राप्त करना न केवल डॉ. अभिषेक शर्मा की व्यक्तिगत बहुत बड़ी उपलब्धि है ।  उनकी इस सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि हिमाचल प्रदेश की प्रतिभाएँ अपनी मेहनत, ज्ञान और शोध क्षमता के दम पर वैश्विक मंच पर अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं। प्रवीन कुमार ने कहा उनके परम मित्र श्री चन्द्रभान शर्मा जी के सुपुत्र डॉ. अभिषेक शर्मा वर्तमान मे...

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता कबड्डी खिलाड़ी भावना ठाकुर सम्मानित

चित्र
 एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता कबड्डी खिलाड़ी भावना ठाकुर सम्मानित ग्राम पंचायत चैलचैक (बैला) में आयोजित समारोह में स्मृति चिह्न, शॉल और हिमाचली टोपी भेंट कर किया सम्मानित अजय सूर्या गोहर/मंडी, 13 अक्तूबर। उपमंडल गोहर के अंतर्गत ग्राम पंचायत चैलचैक (बैला) में मंगलवार को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम की खिलाड़ी कुमारी भावना ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए एसडीएम गोहर देवी राम और ग्राम पंचायत बैला की ओर से सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भावना ठाकुर को स्मृति चिह्न, शॉल और हिमाचली टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भावना ठाकुर ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि न केवल गोहर उपमंडल और मंडी जिला, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि भावना ठाकुर की सफलता प्रदेश के युवाओं, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी ...

साईगलू स्कूल में नशे के खिलाफ जागरूकता संवाद, विद्यार्थियों को बताए दुष्प्रभाव

चित्र
 साईगलू स्कूल में नशे के खिलाफ जागरूकता संवाद, विद्यार्थियों को बताए दुष्प्रभाव हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने स्वास्थ्य, नशे के कानूनी पहलुओं और सामाजिक जिम्मेदारी पर किया जागरूक अजय सूर्या मंडी, 13 अक्टूबर। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साईगलू में नशा एवं स्वास्थ्य विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को नशे के बढ़ते प्रचलन, इसके दुष्प्रभावों तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के जिला सचिव गजेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं। इसलिए उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानते हुए जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए। उन्होंने शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनने, जंक फूड से परहेज करने, संतुलित आहार अपनाने और किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों से...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: