संदेश

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के बाहर ट्रैफिक जाम के कारण मरीज परेशान

चित्र
  पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के बाहर  ट्रैफिक जाम के कारण मरीज परेशान चंबा : जितेन्द्र खन्ना / चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा के बाहर रोजाना लगने वाला ट्रैफिक जाम मरीजों और आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। अस्पताल के बाहर वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम में मरीजों और उनके तीमारदारों के वाहन भी फंस रहे हैं, जिससे अस्पताल पहुंचने और वहां से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल के बाहर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि यातायात पुलिस की सक्रियता कई बार अधिकारियों की गाड़ियों को निकालने तक ही नजर आती है। अधिकारियों के गुजरने के बाद सड़क पर व्यवस्था फिर से अव्यवस्थित हो जाती है और आम लोग जाम में फंसकर परेशान होते रहते हैं। मेडिकल कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान के बाहर यातायात व्यवस्था का सुचारु होना बेहद जरूरी है, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल प...

मोबाइल फोन बना मौत की वजह, पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश

चित्र
मोबाइल फोन बना मौत की वजह, पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश गुजरात के महीसागर जिले के लुणावाड़ा तालुका के गरिया गांव से एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ अवैध संबंधों के चलते एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की निर्मम हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने इसे बाहरी लोगों द्वारा की गई घटना का रूप देने की साजिश रची थी, लेकिन पुलिस की त्वरित और गहन जांच के आगे उनकी चालाकी ज्यादा समय तक टिक नहीं सकी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक प्रवीणभाई नाथाभाई वणकर की पत्नी मनीषाबेन का कोलवण गांव निवासी हितेश पटेल के साथ पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। इस अवैध रिश्ते के दौरान ही प्रेमी हितेश ने मनीषाबेन को एक मोबाइल फोन गिफ्ट किया था। कुछ समय पहले यह फोन प्रवीणभाई के हाथ लग गया, जिसके बाद से पति-पत्नी के बीच अक्सर कलह और विवाद होने लगा था। लगातार बढ़ते झगड़ों और विवाद से परेशान होकर इस प्रेमी जोड़े ने प्रवीणभाई को हमेशा के लिए अपने रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। पुलिस क...

इन राशियों के जातकों के गृह कलह के बड़े संकेत व व्यापार की स्थिति अच्छी

चित्र
 इन राशियों के जातकों के गृह कलह के बड़े संकेत व व्यापार की स्थिति अच्छी  मेष राशि: आय के मार्ग प्रभावित होंगे। मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू-मैं-मैं की स्थिति दिख रही है। विद्यार्थियों के लिए सामंजस्य की स्थिति रहेगी। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा।  वृष राशि: व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन राजनीतिक लाभ होगा। सरकारी तंत्र से अप्रत्याशित कुछ पॉज़िटिव भी होगा, नेगेटिव भी होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी आपका लगभग ठीक रहेगा।  मिथुन राशि: अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है, थोड़ा बचिए। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार अच्छा रहेगा।  कर्क राशि: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम-संतान की स्थिति अत्यधिक अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है।  सिंह राशि: जीवन साथी का स्वास्थ्य और साथ दोनों नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार लगभग ठीक है।   कन्या राशि: स्...

पुरातत्व विभाग के प्रागण में नूरपुर का ऐतिहासिक दशहरा

चित्र
  पुरातत्व विभाग के प्रागण में नूरपुर का ऐतिहासिक दशहरा   नूरपुर : विनय महाजन / विजयदशमी का पर्व नूरपुर में पुरातत्व विभाग के किले में आयोजित किया जा रहा है l जैसे जैसे जैसे शाम ढल रही है वैसे-वैसे लोगों का हुजम मेल पर में आना शुरू हो गया है राजा साहिब दशहरा व रामलीला क्लब नूरपुर द्वारा आज विजयदशमी के पर्व की तैयारी में जुटा समस्त शहर l यह दशहरा पर्व हर साल की तरह इस बार पुरातत्व विभाग के किले के प्रागण में मनाया जाता हैl इस समारोह में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि विशाल चम्बियाल व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अजय महाजन तथा बीजेपी विधायक रणवीर सिंह निक्का क्रमशः इस समारोह की शिरकत मुख्य अतिथि के रूप में करेंगेl पुलिस प्रशासन व स्थानीय प्रशासन द्वारा इस मेले में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं l इस वार मेले पर्व को जनहित के एक नया अंदाज दिया गया है l नूरपुर के इस दशहरे व रामलीला पर्व को भी आरके महाजन परिवार द्वारा शहर वासियों के सहयोग से मनाया जाता हैl

चौड़ी होने के बजाय संकरी हो गई सड़क, रिवालसर बाजार में विस्तारीकरण कार्य पर उठे सवाल

चित्र
  चौड़ी होने के बजाय संकरी हो गई सड़क, रिवालसर बाजार में विस्तारीकरण कार्य पर उठे सवाल फुटपाथ भी नहीं बने, जाम से लोग परेशान; स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री सुक्खू से तकनीकी जांच करवाने की उठाई मांग  नेरचौक : अजय सूर्या / हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मंडी–कलखर वाया रिवालसर सड़क मार्ग के रिवालसर बाजार हिस्से में सड़क विस्तारीकरण कार्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में कथित खामियों पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया है कि जिस सड़क को चौड़ा कर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने की उम्मीद थी, वह कुछ हिस्सों में पहले से भी अधिक संकरी नजर आ रही है। वहीं, राहगीरों की सुरक्षित आवाजाही के लिए फुटपाथों का निर्माण भी नहीं किया गया है। करीब 25 किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग का निर्माण एवं सुधार कार्य विश्व बैंक के सहयोग से किया जा रहा है। परियोजना पर 200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान बताया जा रहा है। इसके बावजूद रिवालसर बाजार में सड़क की चौड़ाई और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि यदि सड़क विस्...

न्यू कृष्णा नाटक क्लब जसूर ने निभाई 52 वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा, स्वर्गीय आरीश शर्मा की स्मृति में संपन्न हुई झंडा रस्म

चित्र
 न्यू कृष्णा नाटक क्लब जसूर ने निभाई 52 वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा, स्वर्गीय आरीश शर्मा की स्मृति में संपन्न हुई झंडा रस्म जसूर : राकेश शर्मा / सुबह-शाम पूजा-अर्चना के दौरान दिवंगत सदस्य की याद में रखा जाता रहा दो मिनट का मौन, शोक की इस घड़ी में परिवार की भावनाओं का सम्मान करते हुए नहीं किया गया रामलीला का मंचन जसूर क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान बन चुके न्यू कृष्णा नाटक क्लब द्वारा इस वर्ष भी अपनी वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए विधिवत झंडा रस्म संपन्न की गई। हालांकि इस बार क्लब के समर्पित एवं सक्रिय सदस्य स्वर्गीय आरीश शर्मा के आकस्मिक निधन के कारण रामलीला का मंचन नहीं किया गया। क्लब के सदस्यों ने दिवंगत साथी की स्मृति में श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए धार्मिक परंपराओं को सादगी के साथ निभाया। उल्लेखनीय है कि न्यू कृष्णा नाटक क्लब की स्थापना वर्ष 1974 में हुई थी। पिछले 52 वर्षों से यह क्लब भगवान श्रीराम के आदर्शों, भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता आ रहा है। इस वर्ष क्लब की 52वीं रामलीला का...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघद्वारा आज नूरपुर में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघद्वारा आज नूरपुर में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन  नूरपुर : विनय महाजन /  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघद्वारा आज नूरपुर में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह पथ संचलन बजीर राम सिंह पठानिया स्मारक परिसर से शुरू हुआ व चौगान से फिर बजीर राम सिंह पठानिया स्मारक पहुंचा। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन में भाग ले स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस मौके पर शस्त्र पूजन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत प्रधानाचार्य उमेश राणा ने की। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक अशोक कुमार ने आरएसएस की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संघ संस्कारों की पाठशाला है व संघ की शाखाओं में भाग लेने से चरित्र निर्माण होता है व देशों भक्ति की भावना जागृत होती है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से आरएसएस से जुड़ने की आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हरदेव ने कहा कि संघ के 100 वर्ष के इस सफ़र में अनेकों बार संघ ने राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए अपना सहयोग दिया है और आगे भी हम सभी स्वयंसेवक राष्...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: